
Health and Food : सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजार में सलाद और पराठों का स्वाद बढ़ाने वाली मूली दिखाई देने लगती है। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाने वाली मूली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन ए, बी, सी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि पाचन तंत्र को सुधारने, गैस की समस्या में राहत देने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मूली का सेवन कुछ खास चीजों के साथ करने से यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है? आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिनके साथ मूली खाने से परहेज करना चाहिए।
इन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं करें मूली का सेवन...
मूली के साथ दूध॥
मूली को कच्चा या इसे बनी किसी भी चीज को खाने से पहले या बाद में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जो कई बार ठीक होने बहुत समय लेती है।
मूली के साथ संतरा॥
मूली के साथ संतरा खाने से भी बचना चाहिए। मूली के साथ संतरा खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
मूली के साथ करेला॥
सर्दियों में पराठे के साथ करेला की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। लेकिन मूली के साथ कभी भी करेला खाने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बता दें, रात को ये समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।
मूली के साथ पनीर॥
सर्दियों में मूली और पनीर दोनों ही चीजों का स्वाद बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन आप अगर मूली का सेवन कर रहे है तो आपको इसके बाद पनीर का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा ना करने से व्यक्ति को स्किन से जुड़े रोगों के होने का जोखिम बढ़ सकता है।
मूली के साथ चाय॥
मूली के साथ चाय का कॉम्बिनेशन बेहद खतरनाक माना जाता है। दोनों चीजों का एक साथ सेवन आपके लिए कब्ज और एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। इसके पीछे का कारण है कि मूली की तासीर ठंडी होती है जबकि चाय की तासीर गर्म होती है। दोनों की तासीर एक दूसरे के विपरीत होने की वजह से ये पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
