Janmashtmi 2024: जन्माष्टमी का इंतजार श्री कृष्ण के भक्तों को हमेशा रहता है। जन्माष्टमी पर लोग व्रत रहकर रात 12:00 बजे श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मानते हैं और तरह-तरह के फल पभोग मिठाइयां ईश्वर कर को चढ़ाते हैं और प्रसाद बांटते हैं।
जन्माष्टमी का दिन बेहद पवन होता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के विधिवत पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। जन्माष्टमी के दिन घर पर कुछ विशेष चीज लाने से धान में कभी भी कमी नहीं होती है। आज हम बताएंगे ऐसे कुछ चीजें, जिसे आप जन्माष्टमी के दिन अपने घर पर जरूर लाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शंख लाएं
शंख को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। मंदिर में शंख बजाने का रिवाज होता है क्योंकि इस बजाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। शंख को घर में बजाने से घर में सुख शांति आती है। इसीलिए जन्माष्टमी के दिन अपने घर पर शंख लेकर आएं और पूजा में शंख जरूर बजाएं इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना गया है। इन्हे माता लक्ष्मी का स्वरूप कहा जाता है। तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ होता है। इसे घर में रखने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मकता दूर होती है। वैसे तो हर घर में शाम होते ही तुलसी के पौधे के नीचे तेल का दिया जलाने की मान्यता है लेकिन जन्माष्टमी के दिन आप अपने घर पर तुलसी का एक पौधा जरूर ले आएं और इसे लगाएं। आपके घर में फिर धन की कमी कभी नहीं होगी।
बांसुरी
भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी बहुत ही प्रिय है। लड्डू गोपाल के श्रृंगार में भक्त बांसुरी जरूर सजाते हैं। घर में बांसुरी रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे रखने से घर में सुख शांति का माहौल बना रहता है। जन्माष्टमी के दिन आप अपने घर में एक बांसुरी लेकर आएं। इससे आपके रुके हुए सभी काम बनेंगे और धन की बारिश होगी।
मोर पंख
भगवान श्री कृष्ण के श्रृंगार में मोर के पंख का बहुत महत्व होता है। भगवान श्री कृष्ण के सिर पर मोर पंख को सजाया जाता है। इसे घर में रखने से समृद्धि और शुभता आती है। यह श्री कृष्ण को बेहद पसंद है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन आप अपने घर पर मोर पंख लेकर आएं। इसे लाने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और आय के नए साधन मिलेंगे।
झूला
श्री कृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप को हमेशा झूले में स्थापित किया जाता है, इसलिए लड्डू गोपाल को झूला अत्यंत पसंद है। जन्माष्टमी के दिन झूला खरीद कर लड्डू गोपाल को उसमें स्थापित करें। घर में सुख शांति बनी रहेगी।
वैजयंती माला
वैजयंती माला में माता लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप जन्माष्टमी के दिन वैजयंती माला की खरीदारी कर घर लाते हैं तो लक्ष्मी माता प्रसन्न होंगी। घर में आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
घर लाएं गाय और बछड़े की मूर्ति
श्री कृष्ण को गाय और बछड़े बहुत ही पसंद हैं। लड्डू गोपाल को गाय का मक्खन बेहद प्रिय है। कहा जाता है कि श्री कृष्ण यदुवंशी थे और गाय पालकर उनकी सेवा करते थे। इस जन्माष्टमी पर अगर आप अपने घर में गोपाल यानी गाय और बछड़े की मूर्ति घर पर रखते हैं तो घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी।
कान्हा को पसंद है मिश्री और मक्खन
मिश्री और मक्खन भगवान श्री कृष्ण को बहुत ही पसंद है। जन्माष्टमी के दिन इसे घर में रखने और भोग लगाने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। मक्खन और मिश्री का भोग जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को लगाने से पैसे की कमी आपके घर में कभी नहीं होगी।
लड्डू गोपाल की मूर्ति
जन्माष्टमी के दिन आपको श्री लड्डू गोपाल की मूर्ति अपने घर में स्थापित करना चाहिए। लड्डू गोपाल को अपने घर में लाने से पूजा पाठ करने से घर में खुशहाली और संपत्ति बनी रहती है। जन्माष्टमी के दिन आप अष्टधातु का लड्डू गोपाल जी की मूर्ति अपने घर में लाकर उनकी सेवा कर सकते हैं।