वाराणसी में होली के दिन युवक की हत्या: DAV कॉलेज के पास सीने पर सटाकर मारी गोली; जांच जारी।

Varanasi news : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शादी से पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज स्थित डीएवी कॉलेज के पास शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े सुनील कुमार उर्फ रंगोली नामक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुनील को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।


घटना के संबंध में सुनील के भाई अमन ने बताया कि सुनील होली खेल घर लौटा था। वह घर के गेट पर खड़ा था तभी बाइक सवार बदमाशों उसके ऊपर फायर झोंक दिया। एक गोली सुनील के सीने में लगी।

मृतक दिलजीत (33) की शादी 5 मई को होने वाली थी। हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, शुक्रवार रात 11:57 बजे युवक को फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकला। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हेलमेट पहने हमलावर से कुछ देर उसकी बातचीत हुई। इसके बाद हमलावर वहां से चला गया।

बाइक सवार के कुछ देर बाद दिलजीत घर के पास बनी सीढ़ियों पर बैठ गया। इसी दौरान हमलावर बाइक लेकर वापस आया। दिलजीत के सीने में नजदीक से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। घायल दिलजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी में कैद हत्या की वारदात॥

घटना जैतपुरा थाना क्षेत्र के डीएवी कॉलेज के पास हुई। इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गई, लेकिन उसने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की मां नीलम ने बताया कि रात करीब 9 बजे कुछ लोग उनके घर आए थे और दिलजीत के बारे में पूछ रहे थे। जब रात को दिलजीत घर लौटा, तो करीब 11:30 बजे एक फोन आया, जिसके बाद वह बाहर चला गया।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि हमलावर बाइक पर अकेला था, पीठ पर बैग टांगे हुए था और हेलमेट पहने था। उसकी करीब 10 मिनट तक दिलजीत से बातचीत हुई, जिसमें किसी तरह की बहस या झड़प नहीं दिख रही। कुछ देर बाद हमलावर बाइक लेकर वापस आया और दिलजीत के सीने में सटाकर गोली मार दी।


परिवार में पसरा मातम॥

परिजनों के मुताबिक, दिलजीत शादी में डेकोरेशन का काम करता था। होली के दिन वह दोस्तों के साथ घूमने गया था और रात करीब 10 बजे घर लौटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। जिस घर में शादी की शहनाई बजनी थी, वहां युवक की मौत से सभी दुखी हैं। पुलिस को संदेह है कि हत्या किसी पेशेवर शूटर ने की है, क्योंकि गोली नजदीक से सटाकर मारी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच॥

पुलिस ने हत्याकांड के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दो एंगल पर जांच कर रही है। इसमें पहला शादी का एंगल है। दिलजीत की शादी 5 मई को तय थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं शादी को लेकर कोई विवाद तो नहीं था। वहीं, दूसरा पुरानी रंजिश या अफेयर का एंगल है।

पुलिस जांच कर रही है कि दिलजीत की किसी से दुश्मनी या कोई अफेयर तो नहीं था, जिसकी वजह से उसकी सुपारी देकर हत्या कराई गई हो। हत्याकांड को लेकर डीसीपी गौरव बंसवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto