
Maharashtra Assembly elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा के लिए एक ही फेज में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को नतीजे!
Maharashtra Assembly elections : महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने बताया कि पूरे महाराष्ट्र में एक ही चरण में वोटिंग होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 29 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया 25 नवंबर तक पूरी हो जाएगी।
देखें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल॥
नामांकन की शुरुआत | 22.10.2024 (मंगलवार) |
नामांकन की आखिरी तिथि | 29.10.2024 (मंगलवार) |
नामांकन पत्रों की जांच | 30.10.2024 (बुधवार) |
नाम वापस लेने की तारीख | 04.11.2024 (सोमवार) |
मतदान की तारीख | 20.11.2024 (बुधवार) |
वोटों की गिनती | 23.11.2024 (शनिवार) |
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने की तारीख | 25.11.2024 |
6.33 करोड़ मतदाता करेंगे नई सरकार का चुनाव॥
महाराष्ट्र में निर्वाचन आयोग ने यात्रा की, जिसमें चुनाव की तैयारियों को जायजा लिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि महाराष्ट्र के 36 जिले हैं और वहां 288 विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। 26 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता है, जिनमें से 1.85 युवा वोटर हैं। राज्य में 118600 पोलिंग बूथ होंगे। वोटिंग के लिए पीडब्ल्यूडी और विमेन बूथ भी बनाए जाएंगे। पिछली बार मुंबई शहर से शिकायतें आई थीं कि कुछ बूथ पर ज्यादा पोलिंग स्टेशन थे। इस बार ऐसा नहीं होगा। बीएमसी को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग लाइन के बीच में कुर्सी या बेंच की व्यवस्था की जाएगी।
बुजुर्गों को घर में मतदान करने का अवसर मिलेगा॥
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता इस बार घर से ही मतदान कर सकेंगे। पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, जिसे बाद में देखा जा सकेगा। चुनाव आयोग ने इस बार वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से सभी जानकारियाँ उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। जिन उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड है, उन्हें इसकी जानकारी तीन बार अखबारों में विज्ञापन के जरिए देनी होगी। अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, और पक्षपात या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निर्देशों का पालन अनिवार्य॥
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि बॉर्डर समेत हर स्थान पर आयोग कड़ी निगरानी रखेगा। सभी मतदान केंद्र दो किलोमीटर के भीतर स्थापित होंगे। सोशल मीडिया पर अगर कोई गलत सूचना फैलाने की कोशिश की जाती है, तो कंट्रोल रूम तुरंत कार्रवाई करेगा। सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार चुनाव प्रचार नियमों का पालन करते हुए निर्भयता से प्रचार कर सकते हैं, लेकिन निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
11:37 AM: MVA चुनावों के लिए तैयार है: अनिल देशमुख॥
एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा है कि महाविकास अघाडी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। महाविकास अघाडी के घटक कांग्रेस, एनसीपी-एससीपी और शिवसेना (यूबीटी) अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हम अच्छी तरह से समन्वय कर रहे हैं। महाराष्ट्र के लोग अभी गुस्से में हैं। किसान महंगाई की वजह से गुस्से में हैं। बड़े उद्योग जो महाराष्ट्र में आ सकते थे, वे दूसरे राज्यों में चले गए। इससे यहां के युवाओं को बहुत नुकसान हुआ। हम महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रहे हैं।
2019 में क्या रही थी स्थिति?
केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम में राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सितंबर के आखिर में दौरा किया था। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 288 है। राज्य में सरकार बनाने के लिए एक पार्टी या गठबंधन के बाद पास 145 विधायक होने जरूरी है। 2019 में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन ने 161 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन को 106 सीटों मिली थी। बीजेपी को 105 और शिवसेना 56 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटों पर जीत मिली थी।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
