ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पर पथराव: जलगांव के पास ट्रेन की खिड़की टूटी, यात्रियों ने मांगी सुरक्षा।

Stones Thrown At Train : रविवार रात महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन के पास ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन बी6 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जलगांव रेलवे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सूरत से छपरा जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों ने पथराव की सूचना सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए दी।

उन्होंने बताया कि महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जा रहे यात्रियों के अनुसार, जलगांव स्टेशन से रवाना होने के दो-तीन किलोमीटर बाद ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरत के उधना से निकले थे यात्री॥

कोच में सफर कर रहे यात्री ने बताया कि वे सूरत के उधना से ट्रेन में बैठे थे। हम लोग प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए निकले थे। ट्रेन जलगांव से करीब तीन किलोमीटर आगे पहुंची कि अचानक तेज आवाज आई। वे लोग डर गए। देखा तो ट्रेन की खिड़की का कांच टूट गया था।

कोच पर पत्थर की आई तेज आवाज॥

कांच पर पत्थर मारे जाने का निशान था। उन्होंने कहा कि किसी असामाजिक तत्व ने यह पत्थर खिड़की पर मारा। उसने कई और पत्थर फेंके जो कोच से टकराकर गिरे। उन लोगों को आवाज सुनाई दी।

यूपी के रहने वाले शख्स ने पोस्ट किया वीडियो॥

यात्री ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश से हूं। सूरत में रहता हूं। मेरे साथ कई गुजरात के लोग इसी कोच में बैठे थे। हम लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम और रेल मंत्री से निवेदन है कि ट्रेनों के कोच की सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि हम जैसे यात्रियों को सफर करने में डर का एहसास न हो।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto