AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आचार संहिता उल्लंघन का केस, चुनाव से ठीक पहले FIR दर्ज!

Case filed against AAP MLA : दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी (Aap) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह मामला दर्ज किया गया। अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

खान को चुनाव प्रचार की सामग्री बांटते हुए देखा गया॥

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक वीडियो में अमानतुल्लाह खान को कथित तौर पर मंगलवार देर रात बाटला हाउस इलाके में चुनाव प्रचार की सामग्री बांटते हुए देखा गया। इस सिलसिले में जामिया नगर थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

सूत्र ने बताया कि वीडियो और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में जांच जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त हो गया था।

(भाषा)

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto