महाराष्ट्र: ठाणे में लड़की को शादी के लिए मजबूर करने पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक लड़की को बहला-फुसलाकर शादी के लिए मजबूर किया गया। यह मामला जब सामने आया तो शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर 12 आरोपियों पर कार्रवाई की है। इनमें सात लोगों की पहचान हो चुकी है।

एजेंसी के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि शिकायत करने वाली पीड़ित लड़की ने बताया कि पहले उसे मंदिर में दर्शन कराने के बहाने गुजरात के नवसारी ले जाया गया। इसके बाद वहां से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिश्तेदार के घर पर ले जाया गया। वहां ले जाने के बाद उसको एक व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर किया गया।

लड़की ने ठाणे के कलवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि गाजियाबाद में उसके रिश्तेदारों ने उसे जबरन एक व्यक्ति से शादी करने को मजबूर किया। इसके बाद उसने जैसे-तैसे इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें अपहरण, धमकी और कैद में रखने जैसे आरोप शामिल हैं। ठाणे पुलिस ने अब तक सात आरोपियों की पहचान कर ली है और अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto