Anna University यौन उत्पीड़न मामला: BJP नेता अन्नामलाई ने खुद पर बरसाए कोड़े, द्रमुक पर लगाए गंभीर आरोप।

Anna University : तमिलनाडु के अन्ना विश्वविद्यालय में एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्नाद्रमुक ने गुरुवार (26 दिसंबर) को इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का पदाधिकारी है, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आरोपी की द्रमुक नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि आरोपी सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने पार्टी से जुड़े होने के कारण अपराध को अंजाम दिया और पुलिस ने इस पर कार्रवाई नहीं की। विरोध प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने के लिए अन्नामलाई ने ऐलान किया कि वह शुक्रवार को अपने आवास के बाहर खुद को छह बार कोड़े मारेंगे। 

उन्होंने ये भी कहा कि जब तक द्रमुक सरकार सत्ता में है वह चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर ही रहेंगे। इसके बाद भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष के। अन्नामलाई ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को कोयंबटूर में अपने आवास के बाहर खुद को कोड़े मारकर पुलिस और राज्य सरकार की उदासीनता पर विरोध जताया।

अन्नाद्रमुक के नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में॥

इस मामले में विरोध कर रहे अन्नाद्रमुक के सीनियर नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि यौन अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार और पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। सुंदरराजन ने जोर देकर कहा कि उन्हें विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है और सरकार को ऐसे मामलों पर सख्त कदम उठाने चाहिए।

तमिलनाडु में राजनीतिक सरगर्मी तेज॥

यह मुद्दा केवल कानून-व्यवस्था का ही नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील हो गया है। भाजपा ने इसे द्रमुक सरकार के खिलाफ बड़े विरोध का आधार बनाया है। वहीं द्रमुक ने भाजपा के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि विपक्ष इसे राजनीतिक लाभ के लिए उछाल रहा है। तमिलनाडु में इस मामले पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto