दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 70 सीटों पर वोटिंग जारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CJI समेत इन नेताओं ने किया मतदान, देखें तस्वीरें।
Delhi Assembly Elections 2025 : राष्ट्रीय रजधानी दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। राजधानी की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, जहां 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress) सहित 29 राजनीतिक दल इस चुनावी जंग में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।
सत्तारूढ़ आप और कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और 2 सीटें सहयोगी दल जदयू और लोजपा-आर को दी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कई मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और अधिकारियों ने भी अपने मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डाला। आइए, देखते हैं मतदान के दौरान की खास तस्वीरें और कौन-कौन से दिग्गज इस लोकतांत्रिक पर्व का हिस्सा बने।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान नई दिल्ली में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।(PTI Photo)
शीर्ष सरकारी अधिकारी और न्यायपालिका से जुड़े लोग वोट डालने पहुंचे॥
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।(PTI Photo)
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) आर एलिस वाज ने तिलक मार्ग पर वोट डाला।(PTI Photo)
इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने भी मतदान किया।(PTI Photo)
इलेक्शन कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू भी मतदान करने पहुंचे।(PTI Photo)
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने भी दिल्ली में मतदान किया। (PTI Photo)
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। (PTI Photo)
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। (PTI Photo)
राजनीतिक नेताओं ने डाला वोट॥
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने निजामुद्दीन में मतदान करने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आए। (PTI Photo)
दिल्ली की मुख्यमंत्री और AAP उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी में वोट डालकर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। (PTI Photo)
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी मतदान केंद्र पर वोट डाला। (PTI Photo)
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रायहान वाड्रा के साथ लोधी एस्टेट में मतदान करने पहुंचीं। PTI Photo)
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी वोट डालने के लिए पहुंचे। (PTI Photo)
AAP नेता गोपाल राय ने भी मतदान के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए फोटो खिंचवाई। (PTI Photo)
AAP नेता संजीव झा ने भी मतदान के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।(PTI Photo)
बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। (PTI Photo)
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। (PTI Photo)
बीजेपी नेता रामलाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। (PTI Photo)
बीजेपी सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। (PTI Photo)
भाजपा उम्मीदवार परवेश साहिब सिंह वर्मा भी अपने परिवार के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान नई दिल्ली में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। (PTI Photo)
AAP नेता सत्येन्द्र जैन भी अपने परिवार के साथ एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। (PTI Photo)
AAP नेता मनीष सिसौदिया अपनी पत्नी सीमा सिसौदिया के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। (PTI Photo)
बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने मतदान के बाद मीडिया से बातचीत की। (PTI Photo)
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष ने भी नई दिल्ली में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। (PTI Photo
भारतीय सेना और सुरक्षा बलों से जुड़े अधिकारी भी लोकतंत्र के इस पर्व में हुए शामिल॥
थल सेनाध्यक्ष (Chief of Army Staff) जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी ने के. कामराज लेन में मतदान किया। (PTI Photo)
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने दिल्ली में मतदान किया। (PTI Photo)
कई केंद्रीय मंत्री और नौकरशाहों ने भी किया मतदान॥
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तुगलक क्रेसेंट इलाके में वोट डाला। (PTI Photo)
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी मतदान किया। (PTI Photo)
उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख हस्तियों ने भी किया मतदान॥
हैवेल्स इंडिया के एमडी अनिल राय गुप्ता ने मतदान किया। (PTI Photo)
बर्गर पेंट्स के चेयरमैन कुलदीप सिंह ढींगरा ने वोट डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। (PTI Photo)
महिला नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी किया मतदान॥
दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने मयूर विहार में मतदान किया। (PTI Photo)
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी मतदान किया। (PTI Photo)
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी दिल्ली में मतदान किया। (PTI Photo)
8 फरवरी को आएंगे नतीजे॥
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस भी इस चुनाव में अपनी जमीन तलाशती दिख रही है। अब ऐसे में 8 फरवरी को ही पता चलेगा कि आखिर दिल्ली की जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिसमें 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। इस बार के चुनाव में यमुना में प्रदूषित पानी का मुद्दा, भ्रष्टाचार और खराब सड़कों का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहे।
आपको बता दें कि इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिलती है तो सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी करेगी। वहीं अगर बात बीजेपी और कांग्रेस की करें तो वो भी इस चुनाव को जीतकर सत्ता में वापसी की कोशिश जरूर करेगी। दिल्ली में बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है जबकि कांग्रेस 2013 के बाद से ही सत्ता से बाहर है। दिल्ली के चुनाव में इस बार 699 उम्मीदवार मैदान में है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरी करा ली जाए इसके लिए अर्धसैनिक बलों की 200 से ज्यादा कंपनियों को तैनात किया गया है, 35 हजार से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली में लगभग 3000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील बताया गया है। जहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पुलिस इस मौके पर ड्रोन से भी निगरानी रख रही है।