
सोनाक्षी सिन्हा ने जिस घर में जहीर इकबाल संग की थी शादी, अब उसी को करोड़ों में बेच रही हैं एक्ट्रेस; फैंस बोले- इतनी जल्दी क्या है..?
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने दो महीने पहले अपने जिस अपार्टमेंट में एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी, अब उन्होंने उसी को बेचने का मन बना लिया है। सोनाक्षी साल 2023 में ही इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थीं। लेकिन अब सोनाक्षी ने इसे बिक्री के लिए लगा दिया है। रियल एस्टेट से जुड़े एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाक्षी के इस अपार्टमेंट की जानकारी शेयर की गई है। एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
द प्रॉपर्टी स्टोर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, होस्ट दर्शकों को “बांद्रा वेस्ट में 4200 वर्ग फुट के कार्पेट एरिया वाले 2 BHK के साथ समुद्र के नज़ारे” के बारे में बताता है। इसमें बताया जाता है कि अपार्टमेंट में एक निजी लिफ्ट है और इसके अंदरूनी हिस्से की कीमत 5 करोड़ रुपये है। वीडियो घर की कीमत के साथ समाप्त होता है, जो 25 करोड़ रुपये है। उसी बिल्डिंग में रहने वाले साकिब सलीम ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “मैं इस बिल्डिंग को जानता हूँ।” प्रशंसकों में से एक ने लिखा, “क्या यह सोनाक्षी सिन्हा का घर नहीं है? इसे YouTube पर देखा।” एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “यह सोनाक्षी सिन्हा का घर है.. बहुत जल्दी छोड़ रही हैं..”
25 करोड़ में घर बेच रहीं सोनाक्षी॥
यही नहीं, इस घर की झलक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरों में भी है। The Property Store ने घर का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा है, 'बांद्रा वेस्ट एरिया में 2 BHK, 4200 स्क्वायर फीट फुट कार्पेट एरिया, सी व्यू के साथ।' वीडियो खत्म होता है तो कीमत लिखी आती है- 25 करोड़ रुपये।
फैंस ने पूछा-इतनी जल्दी क्यों बेच रही हो?
इस वीडियो पर फैंस के काफी कमेंट आ रहे हैं। एक्टर साकिब सलीम ने कमेंट लिखा, 'मैं इस बिल्डिंग को जानता हूं। यह देख एक फैन ने पूछा, 'क्या ये सोनाक्षी सिन्हा का घर नहीं है? मैंने यूट्यूब पर देखा था।' एक और फैन ने लिखा, 'ये सोनाक्षी सिन्हा का घर है। बहुत जल्दी उन्होंने इसे खाली कर दिया।' फैंस हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो सोनाक्षी को इतनी जल्दी अपना घर बेचना पड़ रहा है।
https://www.instagram.com/p/Cs3d2Nhp6IV/?igsh=ZWJhZ2pvYmh4bDhs
सोनाक्षी ने मई 2023 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस घर को खरीदने के बारे में पहली बार बताया था। इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स ने बताया था कि सोनाक्षी ने यह अपार्टमेंट मार्च 2020 में खरीदा था। सितंबर 2023 में, उन्होंने उसी बिल्डिंग में 11 करोड़ रुपये में एक और अपार्टमेंट खरीदा।
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया क्योंकि घर में शादी..?
बता दे की, सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में जहीर इकबाल से शादी की है। एक्ट्रेस की इंटीमेट वेडिंग चर्चा में रही थी, जिसमें चंद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर से अपने ही घर में शादी करने पर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो नहीं चाहती थीं कि शादी में उन्हें कोई स्ट्रेस हो।
कुछ वक्त पहले बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने इंटीमेट वेडिंग करने की वजह बताई। उन्होंने कहा, ये सच है कि हम एक-दूसरे के साथ हैं और ये चीज हम दोनों लंबे वक्त से चाहते थे। हम क्लियर थे कि हमें इसे कैसे करना है। हम चाहते थे शादी छोटी हो, इंटीमेट हो और हमारा रिसेप्शन एक बड़ी पार्टी हो, जिसमें हर कोई फन कर सके। मैं स्ट्रेस नहीं लेना चाहती थी, इसलिए हर चीज मेरे ओपन हाउस में हुई।
सोनाक्षी के पास एक और जहीर के पास नहीं प्रोजेक्ट?
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो सोनाक्षी 12 जुलाई को OTT पर रिलीज हुई फिल्म 'काकुड़ा' में नजर आई थीं, और अब वह 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आईं। फिलहाल इसकी अनाउंसमेंट नहीं की गई है। वहीं, जहीर इकबाल की पिछली फिल्म 2022 में आई थी, और तबसे उन्होंने कोई प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
