UP News : गुब्बारा फुलाने के दौरान दर्दनाक हादसा: ढाई साल के मासूम की सांस रुकने से मौत, परिवार में मचा कोहराम।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेलते समय एक मासूम बच्चे के गले में गुब्बारा फंस गया, जिससे उसकी सांसें रुकने लगीं। घबराए परिजन तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में मातम छा गया है।

ठाकुरगंज दौलतगंज के काशी विहार फूलमती मंदिर के पास रहने वाले कैटर्स विनय गुप्ता का ढाई साल का बेटा शिवांश बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे को परिजनों ने गुब्बारा पकड़ा दिया था। जिसे वह मुंह से फूला रहा था। फुलाते वक्त गुब्बारा फटकर गले में जाकर फंस गया। 

गले के अंदर फंसा गुब्बारा॥

इससे बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ ही देर में वह इधर-उधर दौड़ने बाद गिर गया और उसकी आंखें पलट गई। यह देख परिजन दौड़े और उसे उठाकर घर के अंदर लाए। गले के अंदर फंसे गुब्बारे को निकालने की कोशिश किया, मगर कामयाब नहीं हुए। 

बच्चे को लेकर पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन बच्चे को लेकर ट्रॉमा गए थे मगर वहां पर जांच बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बाद से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पंचनामा करवाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। विनय का एक और चार माह का बेटा है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto