
वाराणसी : गिरिजाघर का पुलिस बूथ हटेगा, रोपवे निर्माण को मिलेगी गति; देव दीपावली से पहले शुरू करने की संभावना।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बोलीविया देश के लोपाज और मैक्सिको के बाद दुनिया का तीसरा और भारत का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे देव दीपावली से शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में कैंट रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक की सुगम यात्रा के लिए रोपवे का संचालन होगा। 40 मिनट का सफर अब रोप वे से 15 मिनट में पूरा होगा। स्विटजरलैंड की कम्पनी बर्थोलेट निर्माण करा रही है। स्विटज़रलैंड से आये उपकरण लगने भी लगे हैं। सिटी रोपवे के संचालन से सुगम यातायात के लिए शहरवासियों को एक नया विकल्प मिलेगा।
गिरिजाघर का पुलिस बूथ हटेगा॥
वाराणसी में कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे का निर्माण कराया जा रहा है। इस बीच अब रोपवे निर्माण में बाधक बन रहा गिरिजाघर का पुलिस बूथ हटाया जाएगा। इसको लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण पुलिस विभाग के साथ पत्राचार करेगा। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने शिफ्टिंग कार्य में सुस्ती की वजह से रोपवे निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई।
दरअसल, बिजली, जलकल और जलनिगम को बिजली पोल, केबल, पाइल लाइन आदि की शिफ्टिंग की जानी है। इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन विभागों की ओर से अभी तक इस दिशा में प्रगति नहीं हुई। इससे रोपवे का टावर और स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया अटकी हुई है।
वाराणसी में कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण चल रहा है। गोदौलिया और गिरिजाघर इलाके में शिफ्टिंग का काम न होने की वजह से रोपवे कार्य को गति नहीं मिल पा रही है। वीडीए उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को शीघ्र शिफ्टिंग काम पूरा करने का आदेश दिया है।
शहर में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए कैंट से गोदौलिया चौराहे तक 807 करोड़ से रोपवे निर्माण के लिए गत वर्ष शिलान्यास किया गया था। कैंट, विद्यापीठ और रथयात्रा पर काम तेजी से चल रहा है। ढांचागत निर्माण लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है।
हर डेढ़ से दो मिनट में मिलेगा गंडोला॥
रोपवे का गंडोला हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को उपलब्ध रहेगी। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे यानी दोनों दिशाओं में एक घंटे में छह हजार यात्रियों का आवागमन होगा। गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने में लगभग 16 मिनट लगेगा। 45 से 50 मीटर की अनुमानित ऊंचाई से क़रीब 150 ट्रॉली कार चलेगी। एक ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकते है। रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
