दिल्ली में बुजुर्गों के लिए केजरीवाल ने लॉन्च किया संजीवनी योजना, जाने किन बुजुर्गों को मिलेगा लाभ.?

Sanjeevani Yojana : दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा की है। बुधवार को उन्होंने "संजीवनी योजना" लॉन्च की, जिसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का इलाज अब निशुल्क होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के सभी बुजुर्ग नागरिकों के लिए यह खुशखबरी है। हमारी सरकार 60 साल से ऊपर के हर व्यक्ति का इलाज मुफ्त में कराएगी। यह केजरीवाल की गारंटी है।" आइए, जानते हैं इस योजना की खास बातें।

जानें इस योजना की खास बातें...

इस योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से अधिक उम्र वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। साथ ही सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में यह सुविधा मिलेगी। इस योजना में कोई आय सीमा नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि दो से तीन दिन में आप कार्यकर्ता आपके दरवाजे तक पहुंचेंगे। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में आप कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

महिलाओं के लिए किया था ये ऐलान॥

मालूम हो कि पिछले हफ्ते ही केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये जबकि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे। बता दें कि अगले साल दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर केजरीवाल लगातार सक्रिय हैं। उम्मीदवारों का ऐलान भी आम आदमी पार्टी ने कर दिया है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। सभी सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान के बाद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी तो गायब है, उसके पास न तो सीएम फेस है और न ही टीम है। अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति और एक ही मिशन है- केजरीवाल हटाओ। उनसे पूछो पांच साल क्या किया तो वो जवाब देते हैं- केजरीवाल को खूब गाली दी।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto