
फ्रांस के नए प्रधानमंत्री बनें मिशेल बार्नियर, राष्ट्रपति मैक्रों ने किया नियुक्त, जानिए इनके बारे में।
पेरिस। यूरोपीय संघ के पूर्व ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बार्नियर फ्रांस के नए प्रधानमंत्री बने हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 50 दिनों से चल रही कार्यवाहक सरकार के बाद शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री के नाम का एलान किया। पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि नए प्रधानमंत्री की तलाश के लिए राष्ट्रपति और उनके सहयोगी कई सप्ताह से प्रयासरत थे। एक ऐसे प्रधानमंत्री की तलाश की जा रही थी जो मैक्रों के विरोधियों द्वारा नई सरकार को गिराने के प्रयास को नाकाम कर सके। मैंक्रों ने पीएम मिशेल बार्नियर को बड़ी जिम्मेदारी दी है, मैकों ने उन्हें फ्रांस को एकीकृत करने और अनिर्णायक चुनाव के बाद पैदा हुए राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने का काम सौंपा है।
मैक्रों ने की बार्नियर के नाम की घोषणा॥
मैक्रों के कार्यालय ने बार्नियर की नियुक्ति की घोषणा करते हुए एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें "देश और फ्रांसीसी लोगों की सेवा के लिए एक एकीकृत सरकार बनाने का काम सौंपा गया है।" बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ने अपने संवैधानिक कर्तव्य के तहत अप्रत्याशित विचार विमर्श के बाद सुनिश्चित किया है कि प्रधानमंत्री और भावी सरकार जहां तक संभव हो सके, स्थिर रहें।
कौन हैं मिशेल बार्नियर?
बार्नियर फ्रांस के अल्पाइन क्षेत्र हाउते-सावोई से आते हैं और अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। वह यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने को लेकर चली बातचीत में मुख्य वार्ताकार थे। बार्नियर पहली बार 27 वर्ष की उम्र में सांसद बने थे, और बाद में उन्होंने विदेश मंत्री और कृषि मंत्री सहित कई फ्रांसीसी सरकारों में भूमिकाएं निभाईं, हालांकि वे 15 वर्षों से फ्रांस की राजानीति से दूर हैं। उन्होंने अपना अधिकांश समय ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्यालय में बिताया है।
फ्रांस के नए पीएम के सामने बड़ी चुनौतियां॥
मिशेल बार्नियर के सामने सबसे बड़ी चुनौती सरकार को बनाए रखना है, क्योंकि इस सरकार पर हमेशा अविश्वास प्रस्ताव का खतरा बना रहेगा। इसी तरह की संसद में रहकर बार्नियर को सुधारों और 2025 के बजट को आगे बढ़ाना है। बार्नियर मौजूदा समय में 73 साल के हो चुके हैं और ये फ्रांस के आधुनिक राजानीतिक इतिहास में सबसे अधिक उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं। जो सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री गेब्रियल एटल की जगह लिए हैं। एटल ने 16 जुलाई को त्रिशंकु चुनाव परिणाम आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
