
ISSF World Cup Final 2024 : ISSF विश्व कप फाइनल में मंगलवार को निशानेबाज सोनम मस्कर ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। कोल्हापुर की इस निशानेबाज ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल की फाइनल स्पर्धा में 252.9 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। हालांकि, अन्य भारतीय निशानेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। प्रतियोगिता कर्णी सिंह रेंज में हो रही है, जहां चीन की हुआंग यूटिंग ने 254.5 अंक के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता, वे पेरिस ओलंपिक की रजत विजेता भी हैं।
कांसा फ्रांस की ओकान्ने मूलर (231.1 अंक) के खाता में गया। आठ निशानेबाजों के फाइनल में भारत की तिलोत्तमा सेन (167.7 अंक) छठे स्थान पर रही। 22 वर्षीय सोनम ने दो साल पहले प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी शुरू की थी और पिछले साल राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी। सोनम के करियर का सबसे बड़ा पदक है। बीजिंग ओलंपिक 2008 में अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि से प्रेरित होकर सोनम ने 2018 में इस खेल को अपनाया। कोविड महामारी ने उनकी निशानेबाजी की आकांक्षाओं पर ब्रेक लगा दिया। सोनम ने क्वालीफिकेशन दौर में 632.1 के स्कोर से चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
बबूता ने फिर किया निराश : पेरिस ओलंपिक में कांसे से चूकने वाले अर्जुन बबूता पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे। चंडीगढ़ का यह युवा निशानेबाज पदक दौर में कुछ समय शीर्ष पर भी चल रहा था। चौथे एलिमिनेशन दौर में हालांकि 9.8 के खराब स्कोर के कारण उनकी पदक जीतने की संभावना खत्म हो गई।
रिदम कांसे से चूकीं : ओलंपियन रिदम सांगवान 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक से चूक गईं। वह पांचवें एलिमिनेशन दौर में वह सिर्फ आठ अंक ही जुटा सकीं और 197.2 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। उभरती हुई निशानेबाज सुरभि राव पांचवें स्थान पर रहीं। फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेवस्की ने अंतिम शॉट में 10.9 के परफेक्ट स्कोर से स्वर्ण पदक जीता। अर्जुन सिंह चीमा इसी स्पर्धा में फाइनल में लगातार खराब शॉट के बाद आठ खिलाड़ियों में आखिरी स्थान पर रहे।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
