Delhi के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ Odisha Parv Samaroh 2024, पीएम मोदी ने की शिरकत; पड़े पूरी खबर।
Odisha Parv Samaroh 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'ओडिशा पर्व 2024' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अतीत से लेकर आज तक ओडिशा ने देश को हमेशा सक्षम नेतृत्व दिया है। ये भी हमारे सामने है। उन्होंने कहा, 'आज ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं। ये हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आप सबको और ओडिशा के सभी लोगों को 'ओडिशा पर्व' की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस साल 'स्वभाव कवि' गंगाधर मेहर की पुण्यतिथि का शताब्दी वर्ष भी है। मैं इस अवसर पर उनका पुण्य स्मरण करता हूं, उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।'
ओडिशा ने देश को दिया सक्षम नेतृत्व॥

उन्होंने कहा, 'अतीत से लेकर आज तक, ओडिशा ने देश को कितना सक्षम नेतृत्व दिया है, ये भी हमारे सामने है। आज ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं। ये हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है. उनकी प्रेरणा से आज भारत में आदिवासी कल्याण के लिए हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू हुई हैं। ये योजनाएं सिर्फ ओडिशा में ही नहीं, पूरे देश के आदिवासियों का हित कर रही हैं।'
आज ओडिशा को तीन गुना बजट मिल रहा॥

प्रधानमंत्री ने कहा, 'ओडिशा को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए 10 साल से चल रहे अनवरत प्रयास ओडिशा के लिए नए भविष्य की उम्मीद बन रहे हैं। 2024 में ओडिशावासियों के अभूतपूर्व आशीर्वाद ने इस उम्मीद को नया हौसला दिया है। आज पूरे पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा के कामों में तेजी लाई गई है।'

उन्होंने कहा, '10 साल पहले केंद्र सरकार, ओडिशा को जितना बजट देती थी, आज ओडिशा को उससे तीन गुना ज्यादा बजट मिल रहा है। इस साल ओडिशा के विकास के लिए पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा बजट दिया गया है। हम ओडिशा के विकास के लिए हर सेक्टर में तेजी से काम कर रहे हैं।'
पहले 100 दिनों के भीतर ही मिला 45 हजार करोड़ का निवेश॥

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी सरकार ओडिशा में Ease of Doing Business को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्कर्ष, उत्कल के माध्यम से निवेश को बढ़ाया जा रहा है। ओडिशा में नई सरकार बनते ही पहले 100 दिनों के भीतर ही 45 हजार करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी मिली है। आज ओडिशा के पास अपना विजन भी है और रोड मैप भी है।'
ओडिशा के सीएम भी कार्यक्रम में हुए थे शामिल॥

वहीं इससे एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "ओडिशा परबा का 7वीं बार दिल्ली में आयोजन किया जा रहा है। ओड़िया समाज की ओर से ओडिशा की कला, साहित्य, संस्कृति, खान-पान को राजधानी में स्थापित करने का ये अनोखा प्रयास है। इस बार का उत्सव और न्यारा है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद इसका उद्घाटन किया है। लोगों में काफी उत्साह है।
क्या है ओडिशा पर्ब कार्यक्रम?

ओडिशा पर्व नई दिल्ली में ओडिया समाज फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसके माध्यम से, वह ओडिया विरासत के संरक्षण और प्रचार की दिशा में बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने में लगे हुए हैं। परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष ओडिशा पर्व का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक किया जा रहा है।
यह ओडिशा की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हुए रंग-बिरंगे सांस्कृतिक रूपों को प्रदर्शित करेगा और राज्य के जीवंत सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक लोकाचार को प्रदर्शित करेगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पेशेवरों एवं जाने-माने विशेषज्ञों के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय सेमिनार या सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION
Who is the Best Actress of 2024
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
Recent Comment
-
by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ
iMTekMpviuIsjfVL
-
by YLoQvmYHUtBTey
nvbRMRtXm
-
by OCTpUXGGfgSGsH
BRdogFBMrfPCkeY
