
स्पेन में 'बाढ़' का कह! जलप्रलय में अब तक 200 से ज्यादा लोगो की मौत, सरकार ने घोषित की इमरजेंसी।
Flood in Spain: स्पेन इस समय बाढ़ की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है, जिसमें 200 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र वेलेंसिया शहर है।
सीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, इस तूफान में कम से कम 205 लोगों की जान चली गई है। इसमें सबसे ज्यादा मौतें वालेंसिया शहर में हुई हैं। खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने बताया है कि कुछ इलाकों में सड़कें टूट गई हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट॥
स्पेन के मौसम विभाग ने देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में स्थित तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हुलेवा में 12 घंटों में 140 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अन्य इलाकों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रासेना, आंदेवालो और कोंडाडो क्षेत्रों में बारिश के लिए ऑरेंज और तूफान के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है।
राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने जताया दुख॥
स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पूरा स्पेन उन लोगों के दर्द को महसूस कर सकता हैं, जो इस बाढ़ में अपने परिजनों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हम आप की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि इससे जल्द से जल्द उबरा जा सके। लोगों को घरों और कारों से निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाढ़ से तबाह इलाकों में 1,100 सेना के जवानों को तैनात किया गया है।"
इमरजेंसी रिस्पांस यूनाइटेड 1000 सदस्यों को किया गया तैनात॥
स्पेनिश सेना के इमरजेंसी रिस्पांस यूनाइटेड के लगभग 1,000 सदस्यों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जो बचाव और सफाई प्रयासों में सहायता कर रहे हैं। हालांकि, कई क्षेत्रों में बिजली की कमी और फोन नेटवर्क भी बाधित हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों ने इस मूसलाधार बारिश के लिए ‘दाना’ को जिम्मेदार ठहराया है। उनका मानना है कि यह तब होता है, जब एक ठंडी हवा की प्रणाली भूमध्य सागर के गर्म जल से टकराती है। जबकि इसके प्रभाव अक्सर स्थानीय होते हैं। इसी तरह की घटनाओं ने 1966 और 1957 में तबाही मचाई थी, जब टुरिया नदी उफान पर थी और उसने वेलेंसिया शहर को तबाह कर दिया था।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
