
जिस 'पत्थर' को जिंदगी भर दरवाजे की दहलीज पर रखा, वो निकला 8 करोड़ का बेशकीमती रत्न– जानिए कैसे?
Viral story : कुछ दशकों पहले की बात है जब एक बुजुर्ग महिला ने खुदाई के दौरान एक लाल रंग का सुंदर पत्थर पाया। उसकी खूबसूरती को देखकर उसने उसे फेंकने की बजाय डोर स्टॉपर के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। कई सालों तक इसी तरह उस पत्थर का उपयोग होता रहा। महिला के निधन के बाद हाल ही में पता चला कि यह पत्थर कोई साधारण वस्तु नहीं, बल्कि एक बेशकीमती रत्न है जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ 40 लाख रुपये है।
परिवार के सदस्य बताते हैं कि बुजुर्ग महिला के घर पर एक बार चोरी भी हुई थी। उस समय चोर कुछ छोटे-मोटे गहने ले गए, लेकिन इस बेशकीमती पत्थर को उन्होंने अनदेखा कर दिया।
3.5 किलोग्राम का बेशकीमती एम्बर रत्न, कीमत 8.4 करोड़ रुपये॥
न्यूज एजेंसी EL PAIS के मुताबिक, महिला को ये रत्न रोमानिया के कोल्टी के पास एक नदी तल के पास खुदाई के वक्त मिला था। पत्थर का वजन 3.5 किलोग्राम है और उसकी कीमत लगभग 1 मिलियन डॉलर (8.4 करोड़ रुपये) आंकी गई है। वो पत्थर एम्बर के सबसे बड़े टुकड़ों में से एक था। एम्बर यानि लाखों साल पुराने पेड़ के जीवाश्म की राल। इस पत्थर को इसके लाल रंग की वजह से रुमानिट नाम से जाना जाता है।
कैसे पता चली कीमत?
1991 में महिला के निधन के बाद उनका घर एक रिश्तेदार के पास चला गया। रिश्तेदार ने उस पत्थर को देखकर अनुमान लगाया कि उसकी अच्छी कीमत मिल सकती है और उसे रोमानियाई राज्य को बेच दिया। बाद में, क्राको के म्यूजियम ऑफ हिस्ट्री के विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि वह पत्थर एम्बर है और लगभग 38 से 70 मिलियन साल पुराना है। वर्तमान में, यह एम्बर रोमानिया के बुजाउ शहर के एक म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया है।
म्यूजियम के निदेशक डैनियल कोस्टाचे ने बताया कि इस एम्बर की खोज वैज्ञानिक और संग्रहालय स्तर दोनों पर एक महान महत्व का प्रतिनिधित्व करती है। उनका मानना है कि इसका मूल्य अतुलनीय है और ये दुनिया में एम्बर के सबसे बड़े टुकड़ों में से एक है।
केरल में भी महिलाओं ने खुदाई में पाया सोने-चांदी का खजाना, और फिर...
कुछ महीने पहले इस तरह का मामला केरल के कन्नूर जिले से सामने आया था। दिहाड़ी मजदूरी करने वाली कुछ महिलाओं को खुदाई के दौरान सोने और चांदी का खजाना मिला। खबर है कि वे बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए एक मीटर गहरा गड्ढा खोद रही थीं, तभी उनका फावड़ा किसी सख्त बर्तन से टकराया। महिलाओं को अंदाजा नहीं था कि यह खजाना हो सकता है; उन्होंने उस बर्तन को लैंडमाइन समझकर पुलिस को सूचित कर दिया।

Leave a Reply
Cancel ReplyPopular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
