'मैं इस्तीफा देने को तैयार', डॉक्टरों के बैठक से इनकार पर सीएम ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- सत्ता की भूख नहीं है!"

Mamata Banerjee Breaking News : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के बाद जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (12 सितंबर) को कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर इस्तीफा देने की बात कही। सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''वो मेरी कुर्सी चाहते हैं तो मैं इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हूं. मुझे सत्ता की भूख नहीं है।''

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता इंतजार कर रही थी, आज कम से कम इसका समाधान निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं उनसे माफी चाहती हूं कि हम डॉक्टरों को ड्यूटी पर वापस नहीं ला सके।

ममता बनर्जी ने लोगों से हाथ जोड़ कर मांगी माफी॥

पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, ''मैं बंगाल के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। आप लोगों ने सोचा होगा कि आज समस्या का समाधान होगा। मैंने आज 2 घंटे इंतजार किया। बीते तीन दिनों से प्रतीक्षा कर रही हूं। अब इसके आगे कोई बैठक होगी तो मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ होगी।''

'डॉक्टरों से मिलने के लिए मैंने तीन दिन तक किया इंतजार'- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक रखी और तीन दिन उनका इंतजार किया। वे आएं और अपनी समस्या का समाधान करें। यहां तक कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं माना। इसके बाद मैंने तीन दिन इंतजार किया लेकिन बैठक नहीं हो सकी। मैं इस देश और दुनिया के लोगों से माफी मांगती हूं। हम आम लोगों के लिए न्याय चाहते हैं। हम चाहते हैं वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशनुसार वापस ड्यूटी पर लौटे। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों को तीन दिन में लौटने को कहा था लेकिन हमने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. क्योंकि कभी-कभी बर्दाश्त करना पड़ता है।

कुछ डॉक्टरों को बाहरी लोगों से मिल रहे निर्देश॥


उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि ज्यादातर लोग बैठक करना चाहते थे, लेकिन एक-दो लोगों को बाहर से निर्देश आ रहे हैं कि बातचीत मत करो। सीएम ने कहा कि मैंने उन सभी जूनियर डॉक्टर को माफ़ कर दिया, जो नबान्ना के दरवाजे से बिना बैठक किए लौट गए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने आने को कहा था, फिर भी नहीं आए।

इलाज न मिलने से 27 मरीजों की मौत का किया जिक्र॥

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से 27 मरीजों की मौत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रिश्ड़ा में विक्रम नाम के एक लड़के की इलाज न मिलने से मौत हो गई। उन्होंने कहा, ''उसकी मां ने उसे किडनी दी थी। उसे इलाज चाहिए था, जो नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। उनके परिवार को लिए हम एक मोमबत्ती नहीं जलाएंगे. कई लोग बिना इलाज घरों में भी मारे गए हैं।''

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto