वाराणसी : राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल की बड़ी बहन का दुखद निधन, परिवार में शोक की लहर।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और शहर उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल की बड़ी बहन, 65 वर्षीय अंजु जायसवाल का गुरुवार सुबह 7:00 बजे पान दरीबा स्थित आवास पर असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।


अंजू जायसवाल की अंतिम यात्रा में उनके परिवार ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर पूरी श्रद्धा के साथ विदाई दी। मुखाग्नि अंजू जायसवाल के पुत्र हर्षित जायसवाल ने दिया।


इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल के बड़े भाई वीरेंद्र जायसवाल, आयुष जायसवाल, विभव जायसवाल, हर्ष जायसवाल, भगवान दास जायसवाल, मनोज जायसवाल, भैया लाल, महेश जायसवाल, नीरज जायसवाल, दीपक जायसवाल, विजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कौन है रविंद्र जायसवाल.?

रविंद्र जायसवाल उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं। वे इस क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं और 2017 तथा 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है। रविंद्र जायसवाल की राजनीतिक पहचान एक जमीनी नेता के रूप में है, जो अपने क्षेत्र की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और सक्रिय रहते हैं। वे विकास कार्यों में भी रुचि रखते हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, और आधारभूत संरचना में सुधार के लिए काम करते हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto