आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर बड़ा एक्शन, मेडिकल काउंसिल ने रद्द किया लाइसेंस; अब नहीं लिख पाएंगे डॉक्टर।

RG Kar Case : कोलकाता के रेप और मर्डर केस में पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल ने संदीप घोष, जो आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल हैं, के खिलाफ कार्रवाई की है। मेडिकल काउंसिल ने उनका मेडिकल रजिस्ट्रेशन 19 सितंबर को रद्द कर दिया, और अब उनका नाम पंजीकृत चिकित्सकों की सूची से हटा दिया गया है। एक अधिकारी के अनुसार, घोष का लाइसेंस बंगाल चिकित्सा अधिनियम 1914 के विभिन्न प्रावधानों के आधार पर रद्द किया गया है। इससे पहले भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने भी डॉ. संदीप घोष की सदस्यता समाप्त कर दी थी।

बता दें, संदीप घोष कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में सीबीआई की हिरासत में हैं। वह कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के अलावा आरजी कर कॉलेज में वित्तीय अनियमितता को लेकर भी कटघरे में हैं। सीबीआई ने इस मामले में अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष और उनके तीन कथित सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले संदीप घोष के ठिकानों पर छापेमारी के बाद ईडी ने दावा किया है कि उनकी पत्नी ने पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों से 'उचित मंजूरी' मिले बिना दो अचल संपत्तियां खरीदीं थी।

टीएमसी विधायक से ईडी ने की पूछताछ॥

तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुदीप्त रॉय इस मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रॉय पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष हैं और आरजी कर रोगी कल्याण समिति का प्रभार भी संभालते हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी इस मामले में उनसे पूछताछ की है क्योंकि वह भी इस मामले में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक दोपहर करीब एक बजे साल्ट लेक स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे।

ईडी ने की थी छापेमारी॥

ईडी ने मंगलवार को हुगली जिले के श्रीरामपुर से विधायक रॉय के परिसरों के अलावा कुछ अन्य के परिसरों की भी तलाशी ली थी। रॉय को मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता स्थित ईडी कार्यालय में बृहस्पतिवार को उपस्थित होने के लिए कहा गया था। सूत्रों ने बताया कि रॉय से पूछताछ करने के अलावा जब्त किए गए कुछ फोन भी उनकी मौजूदगी में खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto