PM मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानिए किस रूट के यात्रियों को होगा फायदा।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रमुख मार्गों पर चलेंगी। तीन नई ट्रेनें मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, मदुरै-बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हैं। तीन नए रूट कई प्रमुख क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और दक्षता बढ़ाएंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक, देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज से मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोविल और मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों का ये विस्तार, ये आधुनिकता, ये रफ्तार... हमारा देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर कदम दर कदम बढ़ रहा है।

मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों का तेज विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा है, अपार संसाधन और अवसर हैं। इसलिए, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में इन राज्यों में रेलवे की विकास यात्रा इसका उदाहरण है। इस साल के बजट में हमने तमिलनाडु को 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेलवे बजट दिया है। ये बजट 2014 की तुलना में 7 गुना से अधिक है।
पीएम मोदी ने कहा कि इसी तरह कर्नाटक के लिए भी इस बार 7 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट आवंटित हुआ है। ये बजट भी 2014 की तुलना में 9 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि आज लॉन्च की गई तीन वंदे भारत ट्रेनें देश के महत्वपूर्ण शहरों और ऐतिहासिक स्थानों को जोड़ने वाली हैं। टेम्पल सिटी मदुरै अब सीधे आईटी सिटी बेंगलुरु से जुड़ जाएगा। इससे तीर्थयात्रियों और कर्मचारियों दोनों को लाभ होता है। इसी तरह, चेन्नई से नागरकोइल वंदे भारत कनेक्टिविटी से छात्रों, किसानों और कामकाजी पेशेवरों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि आज मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास के नई क्रांति का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है। आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों में अपने व्यापार और रोजगार को, अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन हो रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित भारत के विजन का एक मजबूत स्तंभ है। रेलवे लाइनों का दोहरीकरण हो, इलेक्ट्रिफिकेशन हो, नई ट्रेनों को चलाना हो, नए रूट्स का निर्माण हो... इन सभी पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने रेलवे स्टेशनों में बदलाव देख रहा है, यहां तक कि छोटे रेलवे स्टेशनों को भी हवाई अड्डों जैसी आधुनिक सुविधाओं में अपग्रेड किया जा रहा है। इससे 'यात्रा में आसानी' बढ़ती है, कनेक्टिविटी बढ़ती है।
यह तीन नई वंदे भारत ट्रेनों के चलने से भारत के रेलवे नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण प्रगति होगी। यह प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया ‘ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
जानिए कहां से कहां तक चलेंगी यह तीन नई वंदे भारत ट्रेनें॥
मेरठ सिटी से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस इस मार्ग पर वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यात्रा समय में लगभग एक घंटे की कमी लाएगी।
चेन्नई एग्मोर से नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा का समय दो घंटे से अधिक कम हो जाएगा, जबकि मदुरै से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस से मार्ग में लगभग एक घंटे और तीस मिनट की बचत होगी।
ये नई ट्रेनें यात्रियों को उन्नत सुविधाओं, गति और आराम के साथ विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, “इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत नियमित यात्रियों, पेशेवरों, व्यापारियों और छात्र समुदाय की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत करेगी।”
Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION
Who is the Best Actress of 2024
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
Recent Comment
-
by YLoQvmYHUtBTey
nvbRMRtXm
-
by OCTpUXGGfgSGsH
BRdogFBMrfPCkeY
-
by lKdtzowItgzBYh
mlXBvKfuCR
