हाई कोर्ट के जजों के सामने चाइनीज लहसुन सील, सरकार लगा चुकी है प्रतिबंध फिर भी खुलेआम बिक रहा।

Chinese Garlic : 11 सितंबर, 2024 को कस्टम विभाग ने महराजगंज के नौतनवा में 1400 बोरी लहसुन गड्‌ढे में डालकर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। गांव वाले लहसुन लूटने में जुट गए। यह लहसुन चाइनीज था और नेपाल के रास्ते लाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने जब्त किया। वहां के स्वास्थ्य अधिकारी अमित राव गौतम का कहना है- इसे लंबे समय तक खाने से कैंसर का खतरा हो सकता है।

अब चाइनीज लहसुन लखनऊ हाईकोर्ट में पहुंच गया है। एक वकील चिनहट बाजार से चाइनीज लहसुन खरीदकर जज के सामने पहुंचे। जज से सरकार से सवाल किया कि जब देश में यह बैन है तो यूपी में कैसे बिक रहा?

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने जजों के सामने ही याची की ओर से प्रस्तुत किए गए लहसुन को सील किया और जांच रिपोर्ट के लिए भेजा। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस लहसुन की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बाबत जानकारी मांगी है। साथ ही केंद्र सरकार से कहा है कि वह चाइनीज लहसुन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश को पेश करे। कोर्ट ने चाइनीज लहसुन की पूरी रिपोर्ट अगले 15 दिन में पेश करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto