गुलमर्ग में सेना के काफिले पर आतंकी हमले में 2 जवान शहीद, साथ में 2 कुली मारे गए; उपराज्यपाल ने दिए निर्देश।

Kashmir Gulmarg Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर आतंकी हमले के बाद दहल उठा है जहां बारामूला जिले के बोटापत्थर गुलमर्ग इलाके में गुरुवार शाम आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर दहशत फैल गई। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए और उनके साथ काम करने वाले दो पोर्टर्स की भी जान चली गई। पोर्टर्स पहाड़ी इलाकों में सेना को आवश्यक सामान पहुंचाने में मदद करते हैं। इस हमले में तीन जवान घायल हुए, जिन्हें तुरंत श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इनमें से दो जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बोटा पथरी सेक्टर में LoC से घुसपैठ की होगी। वहीं, एक हफ्ते के अंदर चौथी आतंकी घटना से कश्मीर में काम करने वाले गैर स्थानीय लोग डर और दहशत में हैं।

एक हफ्ते में चौथा हमला॥

1- 24 अक्टूबर- बारामूला में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला

2- 24 अक्टूबर- पुलवामा में गैर-कश्मीरी को मारी गोली

3- 20 अक्टूबर- गांदरबल में आतंकी हमला, 6 लोगों की मौत

4- 18 अक्टूबर- शोपियां में मजदूर की गोली मारकर हत्या

CM उमर अब्दुल्ला ने की आतंकवादी हमले की निंदा॥

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, "उत्तरी कश्मीर के बोटा पथरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए हमले की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसके परिणामस्वरूप कुछ लोग हताहत और घायल हुए हैं। कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है। मैं इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग पूरी तरह से और जल्दी ठीक हो जाएं।"

शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा- उपराज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को सुरक्षा बलों को निर्देश दिए कि गुलमर्ग में सेना के वाहन पर हमला करने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। आतंकियों ने गुरुवार शाम को उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग से करीब 6 किलोमीटर दूर बूटा पथरी इलाके में उस समय फायरिंग की, जब सेना का वाहन नागिन पोस्ट की ओर जा रहा था। इस हमले में सेना के साथ काम करने वाले दो कुलियों की जान चली गई और तीन सैनिकों समेत चार लोग घायल हो गए। उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

उपराज्यपाल ने X पर एक पोस्ट में कहा, “बूटा पथरी सेक्टर में हुए जघन्य आतंकी हमले पर सेना के शीर्ष अधिकारियों से बात की। आतंकवादियों को ढेर करने के लिए त्वरित और मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए। अभियान जारी है। हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto