
Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन खरीदे सिर्फ 10 रुपये की यह एक चीज, बदल जाएगी किस्मत, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न!
Dhanteras 2024: हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार धनतेरस, दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह त्योहार धन की देवी लक्ष्मी, देव खजांची भगवान कुबेर और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि से जुड़ा है।
धनतेरस को समृद्धि, धन और स्वास्थ्य से जुड़ा एक बेमिसाल पर्व है, जो धन के महात्योहार दिवाली का आगाज करता है। बता दें कि हिन्दू धर्म में दिवाली एक 5 दिवसीय त्योहारों की शृंखला है: धनतेरस, नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज।
धनतेरस का दिन बेहद शुभ होता है। धनतेरस के दिन लोग धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं। साथ ही इस दिन नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, विशेषकर सोना-चांदी, नए बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और गैजेट आदि। लेकिन ये सब उनके लिए सही है, जिनके पास पैसा होता है। सवाल यह है कि जिनके पास पर्याप्त धन नहीं तो वे क्या करें? इसी सवाल का लाभकारी जवाब आपको इस आर्टिकल में दिया गया।
धनतेरस का दिन हर किसी के जीवन में समृद्धि और शुभता लेकर आता है। यदि आप इस दिन कुछ खास खरीदने की सोच रहे हैं, तो 10 रुपये की एक साधारण चीज़ भी आपकी किस्मत बदल सकती है।इस दिन यदि आप महंगी वस्तुएं घर नहीं ला सकते हैं, तो चिंता मत कीजिए। किसी शास्त्र और भगवान ने यह नहीं कहा है कि वे सोना-चांदी जैसी महंगी वस्तुएं घर लाने से ही खुश होते हैं। यहां कुछ नायाब उपाय बताए गए हैं, जो बिल्कुल खर्चीला नहीं है। इसे धनतेरस के दिन अपना कर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर अपने सौभाग्य और समृद्धि में वृद्ध कर सकते हैं। वो भी केवल 10 रुपये खर्च करने के बाद। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?
घर लाएं पान के पत्ते॥
धनतेरस के शुभ अवसर पर यदि आप 10 रुपये में कुछ विशेष लेकर आना चाहते हैं, जिससे मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि देव प्रसन्न हों, तो पान का पत्ता सबसे उत्तम विकल्प है। इस दिन पान के 2 पत्ते अपने घर लाएं और इन्हें श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि को अर्पित करें। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पान के पत्ते में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां पार्वती, मां मंगला के साथ-साथ भगवान शिव और कामदेव का भी वास माना जाता है। इसी कारण पूजा-पाठ में पान का पत्ता अत्यधिक शुद्ध और शुभ माना जाता है, जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने में सहायक हो सकता है।
धनिया है बेहद असरकारी॥
प्रचलित परंपरा और रिवाजों के अनुसार, धनतेरस के दिन सूखा और साबुत धनिया जरूर खरीदना चाहिए। कहते हैं, इस दिन जो भी भक्त और श्रद्धालु धनिया खरीदकर घर लाते हैं, वे साक्षात माता लक्ष्मी को ही घर लाते हैं। ये शुभ वस्तु भी 10 रुपये की लेने पर एक बाउल से अधिक आ जाती है। इसे धनतेरस के दिन खरीदकर इसका उपयोग लक्ष्मी पूजन में दोनों दिन यानी धनतेरस और दिवाली में करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएंगी और धन की सभी परेशानियां दूर कर सकती हैं।
कच्ची हल्दी की गांठें॥
ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को धन का प्रतिनिधि वस्तु माना गया है और इसका संबंध धन और ज्ञान के ग्रह बृहस्पति से जोड़ा गया है। जीवन ने धन और कमी न हो और बृहस्पति का असर न घटे, इसलिए भारतीय रसोई हल्दी का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन हल्दी की कुछ गांठें घर ले आनी चाहिए। ये वस्तु भी 10 रुपये में आ जाती है। धनतेरस पूजा के समय इसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। कहते हैं, ये सोना खरीदने के जैसा फल देती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है और केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। ट्रुथ नेशन²⁴ इन तथ्यों की सत्यता की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
