यूपी : हमीरपुर में पेट्रोल पंप पर डंपर और ट्रक की टक्कर से भड़की आग, दो लोगो कि जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।

UP News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पेट्रोल पंप पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर स्थित पेट्रोल पंप का है। बताया जा रहा है कि सुमेरपुर मंडी के पास दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हुई। इस दौरान दोनों ट्रकों में अचानक आग लग गई।


हादसे में कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक में चालक और खलासी सवार थे। इनमें एक जिंदा जल गया. वहीं, दूसरे का भी शव बरामद हुआ। डंपर के चालक और खलासी को मौके से भागते हुए देखा गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद हाईवे पर 10 किमी. लंबा जाम लग गया।

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई और राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दे दी। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोई कुछ कर पाता उससे पहले ही आग लग गई। घबराए लोगों की हिम्मत नहीं हुई कि वह किसी को बचा पाएं। इसी बीच डंपर का ड्राइवर और खलासी अपनी जान बचाकर भाग निकले। जबकि ट्रक के चालक और खलासी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

सीओ राजेश कमल ने बताया कि घटना में एक जला शव मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाद में दूसरा शव भी बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार हुए डंपर के ड्राइवर और खलासी की तलाश की जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि नशे या नींद की वजह से यह हादसा हो सकता है। हालांकि घटना किस वजह से हुए यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto