वाराणसी- शिवपुर में 8 साल की मासूम से ट्यूशन टीचर ने किया बैड टच, विरोध करने पर दी दुष्कर्म और तेजाब से जलाने की धमकी।

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से बैड टच का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और तेजाब से जलाने की धमकी दे रहा है। बच्ची की मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

बच्ची की मां का आरोप है कि जब उसके पति बीमार हुए तो ट्यूशन टीचर ने फायदा उठाना शुरू कर दिया। जब वह पढ़ाने के लिए आता तो बच्ची के साथ रोज बैड टच करता। फ़िलहाल पुलिस आरोपी टीचर शौर्यवर्धन और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

बीमारी का फायदा उठाकर बच्ची को बनाया शिकार॥

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी कक्षा दो में पढ़ती है और शौर्य वर्धन उसे घर पर ट्यूशन पढ़ाता था। हर महीने उसे 2000 रुपए का भुगतान किया जाता था। कुछ समय पहले महिला और उनके पति गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिससे बच्ची अकेले ट्यूशन लेने को मजबूर हो गई। इसी दौरान टीचर ने अपनी सीमाएं लांघीं।

बेटी के व्यवहार में बदलाव से सामने आई सच्चाई॥

महिला ने बताया कि नवंबर से उनकी बेटी चिड़चिड़ी और गुमसुम रहने लगी थी। जब उससे बार-बार पूछताछ की गई, तो उसने 3 दिसंबर को बतया कि ट्यूशन टीचर उसे गलत तरीके से छूता था और एग्जाम में फेल करने की धमकी देता था।

ट्यूशन बंद होने पर टीचर ने की बदसलूकी॥

शिकायत के अनुसार, जब परिवार ने टीचर की हरकतें सामने आने के बाद उसकी ट्यूशन बंद कर दी और फीस रोक दी, तो शौर्य वर्धन 20 अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौज की और बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म और तेजाब से जलाने की धमकी दी।

शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी शौर्यवर्धन और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto