बुलडोजर कार्रवाई पर रोक के लिए सपा-कांग्रेस ने जताया SC का आभार, अखिलेश यादव बोले- विध्वंसक राजनीति लगी किनारे!

लखनऊ। बुलडोजर कार्रवाई पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्वागत किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई असंवैधानिक है। न्याय के सर्वोच्च आदेश ने बुलडोजर का दुरुपयोग करने वालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है। आज बुलडोजर के पहिये खुल गए हैं और स्टीयरिंग हत्थे से उखड़ गई है। यह उनके लिए पहचान का संकट है, जिन्होंने बुलडोजर को अपना प्रतीक बना लिया था।

अखि‍लेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उम्मीद है कि बुलडोजर कार्रवाई हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। अब न बुलडोजर चल पाएगा न उसको चलवाने वाले। दोनों के लिए ही पार्किंग का समय आ गया है। लोकतंत्र में बुलडोजर की कार्रवाई से न्याय नहीं हो सकता है। प्रदेश सरकार ने जानबूझकर लोगों को डराने के लिए जबरदस्ती बुलडोजर चलाया है।

बता दें कि, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाते हुए कहा कि बिना उसकी अनुमति कोई कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 1 अक्टूबर तय की है। हालांकि, अवैध निर्माण पर यह आदेश लागू नहीं होगा। सभी पक्षों की बात सुनने के बाद कोर्ट जल्द ही नए दिशा-निर्देश जारी करेगा।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by wUgZZGkVjCRMqRobJ

    rDAKIHkvUFPgitnNSv

    quoto
  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto