कानपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर राजीव यादव गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद।

Kanpur news: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी राजीव यादव उर्फ राजू को अवैध असलाह और चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया।


घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया गया कि 09 नवंबर 2024 की रात्रि में पुरानी दिबियापुर तिराहे के पास पुलिस ने अभियुक्त राजीव यादव को रोका। जिसके बाद तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चोरी की एक होण्डा हारनेट मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान राजीव ने चोरी की दो अन्य अपाचे मोटरसाइकिलों का भी पता दिया, जिन्हें पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजीव यादव उर्फ राजू, पुत्र ध्यान सिंह, उम्र लगभग 27 वर्ष, ग्राम सूरजपुर, थाना एरवाकटरा, जनपद औरैया का निवासी है। राजीव यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत 11 केस दर्ज हैं, जिनमें चोरी, धोखाधड़ी, अवैध असलाह और यूपी गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। 

अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही औरैया जनपद के एरवाकटरा और बिधूना थानों में कई मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरी गिरोह पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है। अभियुक्त पर पहले भी कई बार धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किए जा चुके हैं।

बरामदगी:


1. होण्डा हारनेट मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर: ME4MC561CMA027066, इंजन नंबर: MC56FA0033042)

2. अपाचे मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर: MD634AE87L2C12887, इंजन नंबर: AE8CL2312785)

3. अपाचे मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर: MD6348E80P2B00413, इंजन नंबर: AE8BP2500852)

4. एक तमंचा 315 बोर

5. दो जिंदा कारतूस 315 बोर

6. एक वीवो मोबाइल फोन (IMEI: 860999047169356-40)

7. 220 रुपये नकद

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by wUgZZGkVjCRMqRobJ

    rDAKIHkvUFPgitnNSv

    quoto
  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto