'यूपी की कानून-व्यवस्था सुधरी, 100% सुरक्षित बनाने की कोशिश जारी', राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल ने आज लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यूपी अभी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। उन्होंने माना कि राज्य 100% सुरक्षित नहीं है, लेकिन सुधार की दिशा में प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था में अभी भी सुधार की बहुत संभावनाएं हैं।

वहीं, बुलडोजर एक्शन को लेकर आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सरकार उस फैसले के मुताबिक ही काम कर रही है। जबकि, प्रदेश में हर गुजरते दिन बढ़ते जा रहे मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर किए सवाल पर राज्यपाल ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अपनी कोई राय नहीं देंगी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव पर बात करते हुए महामहिम आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कुछ साल पहले तक शाम 5 बजे के बाद यहां लड़कियां बाहर नहीं निकलती थीं लेकिन अब बदलाव आ रहा है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह राज्य सरकार के कामों की मॉनिटरिंग नहीं करती हैं। केंद्र द्वारा महिलाओं-बच्चों के लिए किए जा रहे कामों को देखती हैं।

गौरतलब हो कि 5 साल में ये पहला मौका है जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए हुए कार्यों का लेखा-जोखा भी बताया कि किस तरीके से प्रदेश के कॉलेज और यूनिवर्सिटी अब NAAC जैसे ग्रेडिंग में बड़ी पहचान बना रहे हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto