हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की! मथुरा जन्मस्थान में अष्टमी की अर्धरात्रि को जन्में कन्हा, ब्रज में मची जन्माष्टमी की धूम, देखें- कैसे झूम उठा इंडिया।

मथुरा। भाद्र पक्ष की अष्टमी की अर्धरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हो गया है। जन्माष्टमी पर मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भगवान का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस क्षण को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मथुरा पहुंचे हैं। 


जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। देश और दुनिया से आए श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर कान्हा के दर्शन किए। रात में जैसे ही घंटे-घड़ियाल की करतल ध्वनि के बीच कान्हा का जन्म हुआ तो पूरा ब्रज मंडल ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा।


कान्हा के जन्मोत्सव में मथुरा पूरी तरह से रंग गया है। मथुरा स्थित जन्मभूमि के कारागार भव्य रूप से सजाया गया है। 11:55 बजे 5 मिनट के लिए पट को बंद किया गया। 12:05 मिनट पर गर्भगृह से भगवान की प्रतिमा को बाहर लाया गया।


शहर की 20 प्रमुख सड़कों व चौराहों पर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर मंच बनाकर स्थानीय सहित विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। 


इन सबके बीच पुलिस प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान व उसके आसपास के क्षेत्रों सहित मथुरा की सड़कों व गलियों तक में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी ने बच्चों को बांटे गिफ्ट॥


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों से बातचीत की।


वही इससे पहले, रविवार को मथुरा आए सीएम योगी रात को आराम करने के बाद सोमवार की सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह के दर्शन करने के साथ ही पूजा-अर्चना की। सीएम ने कान्हा का पंचामृत अभिषेक कराया। इस मौके पर सीएम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान से प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया।


सीएम योगी ने कहा कि श्रीकृष्ण ने धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का काम द्वापर युग में पूरा करके श्रीमद्भागवत के शाश्वत मंत्रों के जरिए नई संजीवनी दी। सीएम योगी ने कहा कि आप सभी मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए पूरा योगदान दें।

सीएम को भेंट किए गए प्राचीन ग्रंथ॥


सीएम योगी आदित्यनाथ के बांके बिहारी मंदिर में आगमन पर श्रीहरिदास बिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट के संस्थापक और मंदिर सेवायत आचार्य प्रह्लाद बल्लभ गोस्वामी ने मंदिर से प्राचीन ग्रंथ भेंट किए। आचार्य गोस्वामी ने सीएम को गोस्वामी रूपानंद महाराज का चित्रपट और खुद की रची रचना भी भेंट की।

शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के इस्कॉन मंदिर में की श्री कृष्ण की पूजा॥



देहरादून: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम धामी हुए शामिल


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।


इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद हैं। 

नोएडा :कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर में 56 भोग चढ़ाया गया॥


उत्तर प्रदेश के नोएडा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आधी रात को कृष्ण जन्म से पहले नोएडा के इस्कॉन मंदिर में प्रसाद के रूप में 56 भोग चढ़ाया गया।

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़॥


मथुरा के श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto