
नहीं रहे हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया, 87 साल की उम्र में हुआ निधन; मनोरंजन जगत में शोक की लहर!
RIP VIPIN Reshammiya : एंटरटेनमेंट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिमेश रेशमिया के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। वो 87 साल के थे। वह पिछले कुछ समय से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। परिवार और प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे, लेकिन 18 सितंबर की शाम लगभग 8:30 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए। हिमेश रेशमिया अपने पिता को गुरू मानते थे। वो उनके बेहद करीब थे. पिता के जाने के बाद हिमेश रेशमिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सांस लेने में हो रही थी तकलीफ॥
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया बढ़ती उम्र की समस्याओं और बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि वो अस्पताल में कब एडमिट हुए थे।
19 सितंबर को जुहू के श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार॥
फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने जानकारी दी है कि विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को जुहू में किया जाएगा। गुरुवार को ही उनके पार्थिव शरीर को घर लाया जाएगा। विपिन रेशमिया के अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए वनिता थापर ने कहा कि 'बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। मुझे अब तक इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। हमारा रिश्ता 20 साल पुराना था। वो कमाल के शख्स थे, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब था। वो म्यूजिक की बारीकी का ध्यान रखते थे। जब भी हिमेश का फोन आता, वो कहते कि मैंने ये धुन ढूंढी है। वो हमेशा हिमेश को बताते रहते कि ऐसा करो, वैसा करना चाहिए।'
सलमान खान की फिल्म में भी म्यूजिक दिया॥
विपिन रेशमिया ने सलमान खान की फिल्म में भी म्यूजिक दिया था। इस दौरान उनकी मुलाकात हिमेश रेशमिया से हुई। इसके बाद सलमान ने हिमेश रेशमिया को उनकी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का म्यूजिक देने का मौका दिया। इस तरह सलमान और हिमेश रेशमिया का गहरा कनेक्शन बनता गया।
इंडियन आइडल 12 के दौरान हिमेश रेशमिया ने अपने पिता के बारे में बात करते हुए बताया था, उन्होंने लता मंगेशकर और किशोर कुमार के साथ एक गाना कंपोज किया था, जो कभी रिलीज नहीं हो पाया।
RIP VIPIN Reshammiya:

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
