
UP से बड़ी खबर : हाथरस में रोडवेज बस और मैक्स की जोरदार टक्कर, 15 की दर्दनाक मौत, 18 घायल; हर तरफ बिखरी लाशें ही लाशें।
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां मैक्स लोडर सवारों को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। इस घटना पर कमिश्नर चैत्रा वी ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है जबकि 18 लोग घायल हैं। मरने वालों में सात पुरूष, चार महिला और चार बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना पाकर कमिश्नर चैत्रा वी, आईजी शलभ माथुर, डीएम आशीष कुमार, एसपी निपुण अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली।
घायलों में से चार की हालत गंभीर॥
पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम यह दुर्घटना उस समय हुई, जब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में बस वैन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्री हाथरस से आगरा जा रहे थे।
मैक्स लोडर से तेरहवीं का भोज खाने गए थे लोग॥
जानकारी के अनुसार, सासनी के मुकुंद खेड़ा में मैक्स लोडर से लोग तेरहवीं का भोज खाने गए थे। हादसे के शिकार लोग खंदौली के पास गांव सेवला जा रहे थे। तभी थाना चंदपा क्षेत्र आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित मीतई गांव के पास रोडवेज बस ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
हर तरफ बिखरी पड़ी थीं लाशें ही लाशें॥
ये सभी लोग हाथरस के गांव मुकुंदखेड़ा निवासी राजुद्दीन की दादी के चालीसवें में शामिल होने के बाद सेमरा (आगरा) लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मालवाहक वाहन के परखच्चे उड़ गए। इसमें 35 लोग सवार थे। टक्कर के बाद लोग उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिर गए। हादसे के बाद जमा हुए लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। लोग खून से सने थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। सबसे ज्यादा उन्हीं की हालत खराब थी।
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति द्रौपदी ने जताया शोक, दो लाख मुआवजे का ऐलान॥
हाथरस में हुए भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही केंद्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
वही, हाथरस हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
यूपी सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान॥
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में सड़क दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
पुलिस ने की घायलों की मदद, पहुंचाई अस्पताल॥
मौके से जो वीडियो सामने आए हैं वह बहुत ही दर्दनाक है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है। अस्पताल तक पुलिस घायलों की मदद करती दिखी। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
