लॉरेंस बिश्नोई बने जीव रक्षा मोर्चा यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिश्नोई समाज में जश्न का माहौल।
Punjab News : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में बंद है। उसे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा जीव रक्षा मोर्चा के यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जीव रक्षा मोर्चा ने इसके लिए बाकायदा लेटर जारी किया है। इसमें कहा है कि जीवों की रक्षा के लिए अनुकरणीय कार्य को देखते हुए ये नियुक्ति की गई है। मोर्चा के अध्यक्ष इंद्रपाल बिश्नोई ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप जिम्मेदारी और पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
इसी संबंध में लॉरेंस के गांव दूतारांवली में कल एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। आज अबोहर के बिश्नोई मंदिर में लॉरेंस बिश्नोई पुत्र लविंद्र बिश्नोई की इस मनोनीति संबंधी पत्र जारी किया गया।
इस मौके पर इंद्रपाल बिश्नोई,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा (रजि.) सहित रमेश बिश्नोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विजय पाल गोदारा अध्यक्ष अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा पंजाब, हनुमान बिश्नोई पंजाब सभा के कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
रमेश बिश्नोई ने कहा कि जिस तरह से लॉरेंस बिश्नोई नौजवानों को नशे से दूर रहने और वन्य जीवों की रक्षा के लिए संदेश दे रहा है तो ऐसे में नौजवानों और बिश्नोई समाज के इलावा 36 बिरादरी के पदाधिकारियों सहित वन्य जीव प्रेमियों द्वारा लॉरेंस को युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिसके बाद आज लॉरेंस बिश्नोई को मनोनीत किए जाने संबंधी पत्र जारी किया गया है।
यह दायित्व जीव रक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में परोपकार के कार्यों को आगे बढ़ाना। रमेश बिश्नोई ने कहा कि अपेक्षा की जाती है कि आप इस कार्य को जिम्मेदारी एवं पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्व को निर्वहन करेंगे।
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जोधपुर में आतिशबाजी की गई। जश्न मनाया गया। बिश्नोई समाज के युवाओं ने पटाखे फोड़े। लॉरेंस बिश्नोई को गैंगस्टर कहे जाने का युवाओं ने बचाव किया. उन्होंने कहा कि वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई एक छात्र नेता था।
Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION
Who is the Best Actress of 2024
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
Recent Comment
-
by wUgZZGkVjCRMqRobJ
rDAKIHkvUFPgitnNSv
-
by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL
VFvqgTebLDnjlIxq
-
by mQuNueUJoqtYxJWH
uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD
