
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बड़ा फैसला: गाय को मिला 'राज्यमाता' का दर्जा, शिंदे सरकार की ऐतिहासिक घोषणा!
Maharashtra News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। महायुती सरकार की इस घोषणा को सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में अंतिम रूप दिया गया। चुनाव से पहले शिंदे सरकार का यह निर्णय राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार के मुताबिक वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए, यह देशी गायों को अब से "राज्यमाता गोमाता" घोषित करने की मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री के दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में सोमवार (30 सितंबर) देसी गायों के पालन-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन की सब्सिडी योजना लागू करने का निर्णय लिया गया, क्योंकि गोशालाएं अपनी कम आय के कारण इसे वहन नहीं कर सकती थीं, इसलिए उन्हें मज़बूत करने का निर्णय लिया गया।
यह योजना महाराष्ट्र गोसेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन लागू की जाएगी। प्रत्येक जिले में एक जिला गोशाला सत्यापन समिति होगी। 2019 में 20वीं पशुगणना के अनुसार, देसी गायों की संख्या 46,13,632 तक कम पाई गई है। 19वीं जनगणना की तुलना में यह संख्या 20.69 प्रतिशत कम हुई है।
गाय किसानों के लिए वरदान॥
इसको लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "देसी गाय हमारे किसानों के लिए एक वरदान है, इसलिए हमने इन्हें यह दर्जा (राज्य माता) देने का निर्णय लिया है। हमने देसी गोमाता के परि पोषण और चारे के लिए मदद करने का निर्णय लिया है।"
सनातन धर्म में होती है गाय की पूजा॥
दरअसल, सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और उसकी पूजा की जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गाय को देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। पिछले कुछ समय से कई हिंदू संगठनों द्वारा गाय को 'राज्यमाता' का दर्जा देने की मांग उठाई जा रही थी। अब, महाराष्ट्र सरकार ने इन संगठनों की मांग को स्वीकार करते हुए राज्य में गाय को 'राज्यमाता' का दर्जा देने की घोषणा कर दी है।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
