टी-सीरीज नहीं कर पाएगा 'आशिकी' शब्द का इस्तेमाल, मुकेश भट्ट की अर्जी पर कोर्ट ने सुनाया फैसला; जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने टी-सीरीज को 'आशिकी', 'तू ही आशिकी या 'तू ही आशिकी है' टाइटल (शीर्षक) का प्रयोग करने पर रोक लगा दी है। यह फैसला फिल्म मेकर महेश भट्ट के पक्ष में आया है। उन्होंने इन शीर्षकों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। यह फैसला 'आशिकी' ब्रांड के प्रयोग से संबंधित बौद्धिक संपदा अधिकारों पर विवादों के बीच आया है।

न्यायाधीश संजीव नरूला ने सोमवार को अंतरिम निषेधाज्ञा पारित करते हुए कहा कि 'आशिकी' टाइटल सिर्फ एक बार प्रयोग नहीं हुआ है, बल्कि यह एक अच्छी तरह से स्थापित फिल्म सीरीज है। 1990 और 2013 में बनाई गई इन फिल्मों को बहुत सफलता मिली थी।

कैसे पैदा हुआ विवाद.?

मुकेश भट्ट की कंपनी विशेष फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में टी-सीरीज सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दोनों कंपनियों ने 'आशकी' सीरीज पर तीसरी फिल्म बनाने की योजना बनाई थी। 

विवाद तब पैदा हुआ जब टी-सीरीज ने अलग से "तू ही आशिकी" या "तू ही आशिकी है" नाम के टाइटल से एक फिल्म की घोषणा कर दी। इस पर महेश भट्ट ने आपत्ति जताई। साथ ही कहा कि यह टाइटल भ्रामक हो सकता है। महेश भट्टी और टी-सीरीज ने पहले मिलकर आशिकी फिल्में (1990, 2013) बनाई थी। जिसके बाद मुकेश भट्ट की कंपनी ने टी-सीरीज के खिलाफ याचिका दायर कर दी थी।

मुकेश भट्ट की तरफ से आरोप लगाया गया था कि टी-सीरीज उनकी इजाजत के बिना 'आशिकी' शब्द का इस्तेमाल कर रहा है। इस मामले पर अब दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए मुकेश भट्ट के हक में फैसला सुनाया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने भूषण कुमार की टी-सीरीज और उसके सहयोगियों को 'तू ही आशिकी', 'तू ही आशिकी है' या 'आशिकी' शब्द के साथ किसी भी टाइटल का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। बार और बेंच के मुताबिक, जस्टिस संजीव नरूला ने साफ किया कि शब्द 'आशिकी' टाइटल एक स्टैंडअलोन शब्द नहीं है।

टी-सीरीज ने दिया ये तर्क॥

जस्टिस नरूला ने कहा कि शब्द आशिकी 1990 और 2013 की दो सक्सेसफुल फिल्मों की सीरीज का हिस्सा हैं। हालांकि टी-सीरीज की तरफ से कहा गया था कि 2021 की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में 'आशिकी' शब्द के इस्तेमाल किए जाने पर मुकेश भट्ट या उनकी कंपनी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। ऐसे में ये माना गया कि उन्होंने अपने राइट्स को त्याग दिया है।

'आशिकी' टाइटल से फिल्म नहीं बना सकता टी-सीरीज॥

दिल्ली हाई कोर्ट में टी-सीरीज के इन तर्कों को काफी नहीं माना गया और कोर्ट ने मुकेश भट्ट के हक में फैसला दिया। इसके मुताबिक टी-सीरीज या कोई भी कंपनी आशिकी शब्द वाले किसी भी टाइटल का इस्तेमाल अपनी फिल्मों में नहीं कर सकती।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto