पैरालंपिक गेम्स 2024: भारत ने एक ही दिन में जीते 8 मेडल, इन खिलाड़ियों ने रक्षा इतिहास।
नई दिल्ली। पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारत के लिए सोमवार 2 सितंबर का दिन खास और ऐतिहासिक रहा। भारतीय एथलीटों ने पैरालंपिक गेम्स 2024 के 5वें दिन कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने भारत के लिए के लिए इतिहास रच दिया। भारत ने पैरालंपिक में सोमवार, 02 सितंबर को कुल 8 मेडल जीत लिए हैं। इससे पहले पैरालंपिक के इतिहास में भारत ने एक ही दिन इतने मेडल नहीं जीते थे। इसी के साथ भारत के पास अब कुल 15 मेडल हो गए हैं। जिसके कारण हमें मेडल टैली में फायदा हुआ है। भारत अब 15वें स्थान पर है। 5वें दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत के पास 7 मेडल थे और वह 27वें स्थान पर थे।

इनमें दो गोल्ड मेडल भी शामिल थे। भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया, जबकि पैरा बैडमिंटन में नितीश कुमार ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 3-3 सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भी भारत को इसी दिन मिले। 1 सितंबर तक भारत के खाते में 7 पदक थे, लेकिन 2 सितंबर के बाद पदकों की संख्या 15 पहुंच गई है।
योगेश कथुनिया ने दिन की शुरुआत सिल्वर मेडल के साथ की। उन्होंने मेंस डिस्कस थ्रो एफ56 में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद भारत को नितीश कुमार ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएल3 में गोल्ड मेडल देश को दिलाया, जो पेरिस 2024 में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक था। इ
सके बाद ब्रॉन्ज मेडल भारत के खाते में आया। मनीषा रामदास ने बैडमिंटन वुमेंस सिंगल्स SU5 में कांस्य पदक जीता और इसी स्पर्धा में तुलसीमति मुरुगेसन ने रजत पदक अपने नाम किया। बैडमिंटन ने भारत को एक और पदक आईएएस सुहास यथिराज ने दिलाया। उन्होंने मेंस सिंगल्स एसएल4 में सिल्वर मेडल जीता। वे टोक्यो पैरालंपिक में भी पदक जीते थे।
इसके बाद आर्चरी में भारत की मिक्स्ड टीम ने कंपाउंड ओपन में कांस्य पदक जीता। राकेश कुमार और शीतल देवी ने ये पदक दिलाया। देर रात सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो एफ64 में देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जो दिन का दूसरा और खेलों का तीसरा स्वर्ण पदक भारत के लिए था। वहीं, वुमेंस सिंगल्स एसएच6 में नित्या श्री सिवान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जो दिन का भारत के लिए पैरालंपिक गेम्स 2024 में 8वां मेडल था।
अब तक पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते हैं पदक॥
- अवनि लेखरा - गोल्ड
- मोना अग्रवाल - ब्रॉन्ज
- प्रीति पाल - ब्रॉन्ज
- मनीष नरवाल - सिल्वर
- रुबीना फ्रांसिस - ब्रॉन्ज
- प्रीति पाल - ब्रॉन्ज
- निषाद कुमार - सिल्वर
- योगेश कथुनिया - सिल्वर
- नितीश कुमार - गोल्ड
- मनीषा रामदास - ब्रॉन्ज
- तुलसीमति मुरुगेसन - सिल्वर
- सुहास यथिराज - सिल्वर
- राकेश कुमार/शीतल देवी - ब्रॉन्ज
- सुमित अंतिल - गोल्ड
- नित्या श्री सिवान - ब्रॉन्ज
Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION
Who is the Best Actress of 2024
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
Recent Comment
-
by YLoQvmYHUtBTey
nvbRMRtXm
-
by OCTpUXGGfgSGsH
BRdogFBMrfPCkeY
-
by lKdtzowItgzBYh
mlXBvKfuCR
