
सावधान! दिल्ली में कंपकंपाती ठंड से पहले बढ़ा प्रदूषण का कहर, AQI 600 के पार; पढ़े डिटेल!
Delhi Air Pollution : दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर पहले से ज्यादा जानलेवा हो गया है। हालांकि, तेज हवा चलने से धुंध से राहत है, लेकिन तापमान लगातार दूसरे दिन 16 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान है।
रियल टाइम एयर पॉल्यूशन के मुताबिक दिल्ली की हवा पहले से ज्यादा बदतर हो गई है। डीआईटी सहित कई इलाकों में एक्यूआई 600 के पार है। चिंता की बात यह है कि दिल्ली के 40 मौसम विज्ञान केंद्रों में अधिकांश केंद्रो पर प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
दिल्ली में रविवार की सुबह 6.45 बजे डीआईटी में 609, जहांगीरपुरी में 598, शहीद सुखदेव कॉलेज में 596, नरेला में 588, पंजाबी बाग में 581, प्रशांत विहार में 564, रोहिणी में 554, न्यू सरुप नगर में 550, न्यू दिल्ली यूएस दूतावास में 532, अशोक विहार में 526, शलीमार बाग में 520, वजीरपुर में 515, भलस्वा लैंडफिल में 516, मॉडल टाउन में 509, मंदिर मार्ग में 505, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में 503, पश्चिमी विहार में 501, रघुवीर नगर में 500 AQI दर्ज किया गया।
इस मौसम का सबसे कम तापमान॥
मौसम विभाग ने रविवार सुबह और शाम को धुंध एवं घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया रहा तथा सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था।
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। दिल्ली में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाएं भी चलीं। दिन के दौरान तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
इस बीच सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे विजिबिलिटी शुक्रवार को 400 मीटर तो शनिवार को घटकर 300 मीटर रह गई। पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत से 79 प्रतिशत के बीच रहा।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
