Varanasi News : मंत्री रविन्द्र जायसवाल कराएंगे लोगो को प्रभु श्रीराम का दर्शन, काशी से सैकड़ों श्रद्धालु रवाना।

Varanasi news : अयोध्या में भगवान रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, भाजपा विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को दर्शन कराने ले जा रहे हैं। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल आज विशेष ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए। उनके साथ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भी इस यात्रा में शामिल हुए।


आज काशी से अयोध्या जाने वाले हजारों लोग अलग कतारबद्ध होकर दर्शन करेंगे। यूपी पर्यटन के गाइड उन्हें मंदिर की विशेषता, बनावट शैली, अयोध्या का इतिहास और रामलला के नए मंदिर से जुड़ी जानकारियां देंगे। रेलवे स्टेशन पर हर-हर महादेव के साथ जय श्री राम और जय हनुमान गूंजता रहा। हालांकि अब तक अब तक काशी के हजारों लोगों ने रामलाला के दर्शन किए हैं।

रविवार को काशी के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, श्रद्धालु, पदाधिकारी और प्रबुद्धजन भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। इसके लिए राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों लोग वाराणसी कैंट स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुए। राज्यमंत्री ने विशेष रूप से ट्रेन नंबर 04217 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस में अतिरिक्त बोगियां बुक करवाई थीं।

अयोध्या जाने के लिए सैकड़ों लोग तड़के सुबह 5 बजे से कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंचने लगे थे। छह बजते-बजते लोगों की भीड़ बढ़ती गई। राज्यमंत्री की टीम श्रद्धालुओं का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट कर रही थी। इसमें 99 फीसदी श्रद्धालु उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने बताया कि बनारस लखनऊ एक्सप्रेस तीन घंटे बाद अयोध्या स्टेशन पहुंच जाएगी। रेलवे स्टेशन से विशेष वाहनों को लगाया गया है, इन बस और अन्य वाहनों से श्रद्धालुओं को भगवान रामलला के धाम ले जाया जाएगा।

उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के अधिकांश यानी हजारों लोगों को आमंत्रित किया था, सैकड़ों लोगों को ले जाने का प्रयास सफल रहा, जो शेष रह गए उन्हें आगे ले जाएंगे। आज जाने वाले आम जनता के अलावा प्रबुद्धजन, पार्षदगण, वरिष्ठ नागरिक, विस क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को विशेष दर्शन प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by YLoQvmYHUtBTey

    nvbRMRtXm

    quoto
  • user by OCTpUXGGfgSGsH

    BRdogFBMrfPCkeY

    quoto
  • user by lKdtzowItgzBYh

    mlXBvKfuCR

    quoto