
इतनी जल्दी मरने वाला नहीं', मंच पर भाषण देते समय कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की बिगड़ी तबियत, पीएम पर किया कटाक्ष!
जम्मू। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। यह घटना रविवार को जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान हुई।
83 वर्षीय नेता को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्परता से उनकी सहायता की। पानी पीने के बाद, खरगे ने अपना भाषण दोबारा शुरू किया। हालांकि उन्होंने भाषण जल्दी ही खत्म कर दिया। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने उन्हें उनकी सीट पर वापस जाने में मदद की।
कहां भाषण दे रहे थे खरगे?
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं। मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। जब तक पीएम नरेंद्र मोदी सत्ता से नहीं हट जाते, मैं जीवित रहूंगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और BJP ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से झूठे वादे कर उन्हें धोखा दिया है। उनका जीवन तबाह किया है। हम जम्मू-कश्मीर में 'जनता की सरकार' चलाएंगे। आप सभी के जीवन में खुशहाली लाएंगे।
बीजेपी पर हमला॥
खरगे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने ठान लिया है कि इस बार कांग्रेस और NC के गठबंधन को सरकार में लेकर आना है। BJP के लोग यहां आकर भड़काऊ भाषण देते हैं। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि इससे देश के लोगों का.. खासकर गरीबों और हमारी मां-बहनों का नुकसान होता है।
अचानक बिगड़ी तबियतइस दौरान भाषण देते समय अचानक से उनकी सांसें तेज चलने लगीं। साथी कांग्रेस कार्यकर्ता खरगे की मदद के लिए दौड़े। पानी की एक घूंट पीने के बाद खरगे अपने भाषण पर वापस लौटे। हालांकि उन्होंने भाषण जल्दी ही खत्म कर दिया। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने उन्हें वापस उनकी सीट पर बैठाया।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
