मध्य-प्रदेश: शिवपुरी में अवैध खनन के गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत।

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से लापरवाही के कारण एक दुखद घटना सामने आई है। निवोदा गांव में एक दर्दनाक घटना में तीन निर्दोष बच्चों की जान चली गई। ये बच्चे अवैध खनन के कारण बने गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है।

घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। जब 8 साल का नीरज, 6 साल का संजय और 4 साल का वीर गांव के बाहर खेलने गए थे। उनके साथ और भी बच्चे थे। खेलते-खेलते ये तीनों बच्चे पानी से भरे गड्ढे में उतर गए। पानी गहरा होने के कारण एक समय के बाद तीनों डूबने लगे।

पानी के बाहर मिली तीनों की चप्पलें॥

अन्य बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। फिर न बचा पाने की हालात में भागते हुए बंजारा बस्ती में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। बस्ती के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्चों की चप्पलें पानी के बाहर पड़ी हैं लेकिन बच्चे कहीं नहीं दिख रहे थे।

परिजनों को नहीं हुआ यकीन॥

ग्रामीणों ने गड्ढे में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को यकीन नहीं हुआ और वे बच्चों को जिला अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

5 से 10 फीट तक गड्ढों की गहराई॥

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध खनन के कारण कई गड्ढे बने हुए हैं, जिनकी गहराई 5 से 10 फीट तक है। पहले इन गड्ढों का उपयोग फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मुरम निकालने के लिए किया जाता था, लेकिन अब यहां अवैध खनन का कारोबार जोर पकड़ चुका है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto