लंच कर रहे थे 300 कर्मचारी तभी... आंध्र प्रदेश के फार्मा प्लांट में तेज धमाके के बाद लगी भीषण आग, 18 की मौत, 30 से ज्यादा घायल।

अनकापल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली अच्युतपुरम में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां दोपहर के समय एसेंशिया कंपनी के फार्मा यूनिट में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इसी दौरान यूनिट में काम कर रहे करीब 60 कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। इनमें से अब तक 18 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 36 गंभीर रूप से घायल हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को अगल-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


हादसे के समय 300 लोग थे मौजूद॥

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। विस्फोट के समय कंपनी में लगभग 300 कर्मचारी मौजूद थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि इमारत की पहली मंजिल का स्लैब ढह गया। पूरे इलाके धुआं छा गया, जिससे बचाव अभियान में बाधा आ रही है। विस्फोट से आसपास के गांवों में भी लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

CM चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया॥

घायलों को एंबुलेंस की मदद से आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से कई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं कई कर्मचारियों को सकुशल NDRF की टीम ने बाहर निकाला। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के साथ खड़ी है। अनकापल्ली जिले के कलेक्टर ने कहा कि फार्मा कंपनी के यूनिट में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है। कई कर्मचारी हादसे के बाद किसी तरह अपनी जान बचाकर खुद बाहर निकल आए थे। अभी तक 18 कर्मचारियों की मौत की सूचना है। घायलों की संख्या बढ़ी है।


कल सीएम करेंगे कंपनी का दौरा, जांच के आदेश दिए॥

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अचुतापुरम फार्मा कंपनी दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कल यानी गुरुवार को अनकापल्ली जिले के अचुतापुरम का दौरा करेंगे और फार्मा कंपनी दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिवारों से मिलेंगे। वे दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।


अनकापल्ली अच्युतपुरम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि अच्युतपुरम फार्मा SEZ में एसेंशिया एडवांस्ड साइंस प्राइवेट लिमिटेड में सैकड़ों कर्मचारी बुधवार को काम कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे लंच के दौरान अचानक से कंपनी के फार्मा यूनिट में जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही अचानक से आग लग गई। पूरे यूनिट में धुआं ही धुआं भर गया। कर्मचारियों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो गया। वह अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे, लेकिन धुएं के बीच उनको बाहर जाने का गेट नहीं मिला और वह अंदर ही फंस गए।


फार्मा कंपनी के कर्मचारी अंदर फंसे॥

पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके की आवाज से आसपास के गांव के लोग भी सहम गए। गांव के लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। घटनास्थल पर स्थिति काफी भयावह थी। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आग बुझाने के साथ-साथ अंदर फंसे कर्मचारियों को भी निकालने का काम किया गया। इस दौरान करीब 60 कर्मचारी अंदर फंसे हुए थे। इनमें से फायर ब्रिगेड की टीम ने 18 कर्मचारियों की डेडबॉडी बरामद की। वहीं 36 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

धमाके की आवाज से सहमे लोग॥

हादसे के बाद घटनास्थल पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी, जिससे वह लोग सहम गए। बाहर निकलकर देखा तो दूर-दूर तक केवल धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। फार्मा यूनिट में फंसे कर्मचारियों की चीखें सुनाई दे रही थीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद के लिए वह लोग भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की वजह से यूनिट में काफी धुआं भर गया था, जिससे अंदर सही से दिखाई नहीं दे रहा था।


अनकापल्ली SP ने दी हादसे की जानकारी॥

एसेंशिया एडवांस्ड साइंस प्राइवेट लिमिटेड में एक हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। आग इतनी भीषण थी कि उसमें से उठता धुआं पांच किमी दूर से भी दिखाई दे रहा था। अनकापल्ली के SP मुरली कृष्णा ने बताया कि फिलहाल पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी है। आग की घटना कैसे हुई और इसमें मैनेजमेंट की कोई लापरवाही थी या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। फायर ब्रिगेड की टीम से भी हादसे को लेकर जानकारियां जुटाई जा रही हैं।


लापरवाही के लिए अधिकारियों को सजा देने की मांग॥

हादसे के बाद कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर एकत्र होकर पीड़ितों के लिए मुआवजे और लापरवाही के लिए अधिकारियों को सजा देने की मांग की। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विस्फोट पर दुख जताया है। उन्होंने अनकापल्ली के जिला कलेक्टर से बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए अच्छे से अच्छा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मृतकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता की माग॥

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख ने सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि घायलों को अस्पतालों में सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार मिले। उन्होंने अधिकारियों से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का भी आह्वान किया। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता प्रदान करे।

जगन मोहन रेड्डी ने दुख जताया॥

पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी अचुतापुरम सेज में रिएक्टर विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में बुधवार को एक फार्मा कंपनी में हुए धमाके ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। किसी ने अपने पति को, किसी ने अपने बेटे को तो किसे ने अपने पिता को इस धमाके में खो दिया। अभी भी कई घायल अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हादसे की भयावह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई किलोमीटर तक इस धमाके की आवाज सुनाई दी। आसपास के गांव के लोग धमाके की आवाज से सहम गए। ये धमाका कैसे हुआ, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है। आग बुझा ली गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुटी है।

स्पेशल इकोनॉमिक जोन में 200 करोड़ रुपए का निवेश॥

वहीं आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनिता ने फार्मा कंपनी में हुए हादसे की जानकारी ली। जिला कलक्टर से फोन पर बात की। उन्होंने हादसे पर दुख जताया। साथ ही पीड़ितों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। एसेंशिया एडवांस्ड साइंस प्राइवेट लिमिटेड ने अप्रैल 2019 में 200 करोड़ रुपए के निवेश के साथ यहां अपनी यूनिट शुरू की थी। यह आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन (APIIC) के मल्टी-प्रोडक्ट स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) के अच्युतपुरम क्लस्टर में 40 एकड़ के परिसर में स्थित है।

2023 में भी हुआ था हादसा॥

बता दें कि बीते जुलाई महीने में भी आंध्र प्रदेश के NTR जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था, जिसमें 16 कर्मचारी घायल हो गए थे। वर्ष 2023 में इसी अनकापल्ली जिले के अच्युतपुरम स्थित सहिती फार्मा कंपनी में एक विस्फोट में सात लोग झुलस गए थे। अब एक और दर्दनाक हादसा एसेंशिया एडवांस्ड साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुआ। इस हादसे में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से ज्यादा घायल हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by YLoQvmYHUtBTey

    nvbRMRtXm

    quoto
  • user by OCTpUXGGfgSGsH

    BRdogFBMrfPCkeY

    quoto
  • user by lKdtzowItgzBYh

    mlXBvKfuCR

    quoto