वारसॉ के एयरपोर्ट पर लैंड हुआ पीएम मोदी का विमान, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, भारत माता की जय के लगे नारे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की यात्रा पर हैं। 45 साल बाद कोई भारतीय पीएम इस देश में पहुंचे हैं। प्रवासी भारतीयों ने दिल से मोदी का स्वागत किया है। पोलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया। लोगों ने मोदी..मोदी... के नारे लगाए। इस दौरान पीएम सभी से मिले। उन्होंने बच्चों पर प्यार लुटाया। 


नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग होटल पहुंचे। कोई हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए था तो कोई तस्वीर।


प्रधानमंत्री स्वागत करने आए लोगों के करीब पहुंचे और उनसे हाथ मिलाया। इस दौरान लोग पीएम की तस्वीर लेने के लिए लालायित दिखे।


नरेंद्र मोदी ने स्वागत करने आए एक व्यक्ति की गोद में नन्हा बच्चा देखा तो उसके पास पहुंचे। पीएम ने बच्चे को दुलार किया। 45 साल बाद बुधवार को नरेंद्र मोदी के रूप में कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड पहुंचे। पोलैंड की राजधानी वारसॉ में नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया।

वारसॉ के एयरपोर्ट पर लैंड हुआ पीएम मोदी का विमान॥


इससे पहले वारसॉ एयरपोर्ट पर अपने विशेष विमान से उतरने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पोलैंड सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।


वारसॉ के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि मैं पोलैंड में जीवंत भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करूंगा। वारसॉ के लिए रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने पोलैंड को भारत के लिए प्रमुख आर्थिक भागीदार कहा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे रिश्ते को और मजबूत करती है। मैं हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्र प्रधान मंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं।


पीएम मोदी 45 वर्षों में पोलैंड पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री हैं। मोरारजी देसाई 1979 में पोलैंड की यात्रा करने वाले अंतिम भारतीय प्रधान मंत्री थे। भारत और पोलैंड राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारतीय प्रवासी सदस्य उस होटल में एकत्र हुए हैं जहां पीएम मोदी अपनी वारसॉ यात्रा के दौरान ठहरेंगे। वे पीएम के इंतजार में भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। यूरोपीय संसद के सदस्य डेरियस जोंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड की आगामी यात्रा को राजनीति और व्यापार के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री 45 साल बाद पोलैंड का दौरा कर रहे हैं।


विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी 21-23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। उनकी यात्रा 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा होगी। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब नई दिल्ली और वारसॉ 2024 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto