वाराणसी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला: आरोपी ने 8 साल तक किया शोषण, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार बार कराया गर्भपात।

Varanas News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मण्डुवाडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को एफसीआई तिराहे गोदाम रोड के पास से उसे हिरासत में लिया।

इस मामले में पीड़िता, जो नाबालिग है, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 31 दिसंबर 2016 की रात आरोपी ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

आरोपी लंबे समय तक पीड़िता को धमकाता रहा और वीडियो का डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा करके उसका बार-बार यौन शोषण किया। इस दौरान, चार बार गर्भपात भी कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर मण्डुवाडीह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर, मुकदमा संख्या 0246/2024 धारा 376, 313, 506 भा।द।वि। और 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट को संशोधित कर 5L/6 पॉक्सो एक्ट लागू किया गया है। आरोपी सुनील कुमार गुप्ता गाजीपुर जनपद के नगसर थाना अंतर्गत सरहुला का रहने वाला है। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुटी रही।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto