पप्पू यादव को धमकी देने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ाव से किया इनकार।

Pappu Yadav News: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शातिर युवक को पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार किया है। युवक ने अपना नाम महेश पांडेय बताया है। पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार (02 नवंबर) को इस मामले की जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता की।

एसपी ने बताया कि सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में पुलिस ने लगातार अनुसंधान जारी रखा। इस दौरान दिल्ली निवासी महेश पांडेय पुलिस की निगरानी में आया। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में महेश पांडेय ने स्पष्ट किया कि उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है।

माननीयों से है शातिर युवक का संपर्क॥

पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने पकड़े गए शातिर के बारे में आगे कहा कि इस व्यक्ति का कई माननीयों से सीधा संपर्क भी रहा है। यह एम्स और मंत्रालय के कैंटीन में भी काम कर चुका है। वह फिलहाल कहीं काम नहीं कर रहा था। प्रारंभिक जांच में अभी यह सब सामने आया है। हम लोग कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे और रिमांड में लेकर फिर पूछताछ की जाएगी।

एसपी ने आगे बताया कि महेश पांडेय का संपर्क सांसद के कई सहयोगियों से भी रहा है। इसके साथ ही अन्य जितने भी एंगल हैं उस पर जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि कई नंबरों से धमकी दी गई थी तो जिस नंबर से पहली बार धमकी दी गई थी उसी में यह गिरफ्तारी की गई है। जिस नंबर से धमकी दी गई थी वह नंबर दुबई का है। महेश पांडेय की साली दुबई में रहती हैं। दुबई से ही सिम कार्ड लिया गया था। हालांकि ये भी अनुसंधान का विषय है।

बता दें कि मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव को फोन कॉल पर किसी ने धमकी दी थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा था और सीधी लड़ाई पप्पू यादव और लॉरेंस बिश्नोई की बताई जा रही थी। इस पूरे मामले में सियासी हलचल भी शुरू हो गई थी। अब युवक से पूछताछ के बाद बाकी चीजें सामने आएंगी।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by wUgZZGkVjCRMqRobJ

    rDAKIHkvUFPgitnNSv

    quoto
  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto