यूपी : वाराणसी जेल में हत्या के आरोपी कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, दरोगा को जड़ा थप्पड़!

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी गोकुल जायसवाल (28) चार साल से जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद था, शनिवार सुबह जेल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को सूचना दी। 


अस्पताल पहुंचने पर गोकुल के परिजनों ने उसकी मौत पर सवाल खड़े किए और जवाब मांगने पर पुलिस के साथ तीखी बहस हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मारपीट और लापरवाही ने गोकुल की जान ले ली। इसी बीच गुस्साए परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद एक दरोगा को थप्पड़ मारने की कोशिश की, जिसका वीडियो सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, गोकुल जायसवाल को हत्या के एक मामले में चार साल पहले गिरफ्तार किया गया था। वह जिला जेल में सजा काट रहा था। जेल प्रशासन की ओर से मौत के कारणों पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।  

जिला जेल से आए गोकुल के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। वहां मौजूद लोगों के बीच काफी गहमागहमी का माहौल रहा। घटना के बाद से परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by wUgZZGkVjCRMqRobJ

    rDAKIHkvUFPgitnNSv

    quoto
  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto