हिमाचल प्रदेश में अब 'टॉयलेट सीट' के हिसाब से लगेगा टैक्स, सुक्खू सरकार ने लिया फैसला।

TAX on Toilets Seats : हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अब राज्य में टॉयलेट टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है। शहरी इलाकों में घरों में मौजूद शौचालयों की संख्या के आधार पर यह टैक्स लिया जाएगा। पहाड़ी राज्य में आर्थिक संकट का सामना कर रही सरकार ने हाल ही में इस फैसले को लेकर अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हर शौचालय सीट पर 25 रुपये का शुल्क देना होगा, जो सीवरेज बिल के साथ जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त शुल्क जल शक्ति विभाग के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

क्या है सरकार का फैसला?

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार ने प्रति शौचालय 25 रुपये शुल्क लेने का फैसला किया है। यदि किसी घर में एक शौचालय हैं तो 25 रुपये देने होंगे अगर दो शौचालय हैं तो 50 रुपये देने होंगे। शौचालय की गिनती टॉयलेट शीट के आधार पर होगी। यह शुल्क केवल शहर व गांव के उन क्षेत्रों में ही लगेगा जहां पर सीवरेज की सुविधा है। जहां पर सीवरेज की सुविधा नहीं है वहां पर यह शुल्क नहीं लगेगा। राज्य सरकार ने जनता को फ्री पानी देना भी बंद कर दिया है। लोगों को हर महीने 100 रुपये पानी का रेंट देना होगा। अब लोगों को पानी के साथ सीवरेज शुल्क भी लोगों को चुकता करना होगा।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by wUgZZGkVjCRMqRobJ

    rDAKIHkvUFPgitnNSv

    quoto
  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto