
नवरात्रि से पहले लगा लें अपने घर ये 4 खास पौधे, मिलेगी माता रानी की असीम कृपा-सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Navratri 2024 : हिंदू धर्म में नवरात्रि का महापर्व वर्ष में चार बार मनाया जाता है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रमुख नवरात्रि—चैत्र और शारदीय नवरात्रि—शामिल हैं। शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक माना जाता है। इस समय माता दुर्गा धरती को अपना मायका मानकर आती हैं। भक्त इस अवसर पर नौ दिनों तक माता को समर्पित इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं।
सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है ‘शारदीय नवरात्रि’ (Shardiya Navratri 2024), जो पितृपक्ष के बाद शुरू होती है। इस वर्ष, ‘शारदीय नवरात्रि’ 3 अक्टूबर, शनिवार से आरंभ होकर 12 अक्टूबर तक मनाई जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दिनों माता को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत, पूजन और विभिन्न उपाय करते हैं। इनमें पौधों से जुड़े उपाय भी बहुत प्रभावी माने जाते हैं। नवरात्रि के शुरू होने से पहले माता रानी की पूजा के लिए घर में कुछ विशेष पौधे लगाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए कौन से पौधे लगाना चाहिए।
तुलसी
धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से तुलसी के पौधों को बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि, हिन्दू धर्म में तुलसी के बिना घर का आंगन अधूरा सा लगता है। यदि आपके घर में अब तक तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि से पहले अवश्य लगा लें। कहते है ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। साथ ही भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
शंखपुष्पी
शंखपुष्पी का पौधा भी हिन्दू धर्म में एक ख़ास महत्व रखता है। इस पौधे से निकलने वाली ऊर्जा घर की नेगेटिविटी को दूर करती है। अगर आपके पास ये पौधा नहीं है तो नवरात्रि से पहले अवश्य लगा लें। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं, और भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि सदैव बनाए रखती हैं।
हरसिंगार
हरसिंगार का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए यदि इस पौधे को नवरात्रि के शुरू में लगाया जाए तो घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा, नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए हरसिंगार के फूल और माला भी चढ़ाया जा सकता है।
केला
कहा जाता है कि केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है और भगवान विष्णु के प्रसन्न होने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में यदि आप इसे नवरात्रि के दिनों में घर में लगाते हैं, तो इससे श्री हरि विष्णु आपके घर में वास करेंगे। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
