लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA की कड़ी कार्रवाई, भाई अनमोल पर 10 लाख के इनाम का ऐलान।

नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। वह सिंगर-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आरोपी है। साल 2023 में जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। रिपोर्ट के मुताबिक वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था।

जोधपुर जेल में काट चुका है सजा॥

अनमोल बिश्नोई कथित तौर पर अपने ठिकाने बदलता रहता है और पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था। जानकारी में मुताबिक अनमोल बिश्नोई पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जोधपुर जेल में सजा काट चुका है। अनमोल को 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था।

क्राइम ब्रांच जारी कर चुकी है नोटिस॥

बता दें कि 14 अप्रैल 2024 को सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी। इस मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने वांछित आरोपी अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गोलीबारी मामले में कथित संलिप्तता के लिए लुकआउट सर्कुलर (LOC) नोटिस भी जारी किया था।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में आया था नाम॥

मुंबई क्राइम ब्रांच, बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच करते हुए, आरोपीयों से पूछताछ में इस बात का पता चला था कि शूटर सीधे लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से संपर्क में थे। हत्या में शामिल संदिग्ध तीन शूटरों ने हत्या से पहले एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप (स्नैपचैट) के माध्यम से अनमोल बिश्नोई से बात की। अनमोल बिश्नोई शूटर और साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के साथ भी जुड़ा हुआ था। इसके अलावा, अनमोल कनाडा और अमेरिका से भी आरोपियों के संपर्क में था।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by wUgZZGkVjCRMqRobJ

    rDAKIHkvUFPgitnNSv

    quoto
  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto