दीपावली पर वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती, भाईचारे का दिखा अनूठा उदाहरण।

Varanasi News Today: दीपावली के अवसर पर गुरुवार (31 अक्टूबर) को वाराणसी के लमही क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्री राम की भव्य आरती की। इस परंपरा के बारे में धर्माचार्यों ने बताया कि यह 2006 में संकट मोचन मंदिर बम कांड के बाद शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि रामनवमी और दीपावली पर मुस्लिम महिलाओं के जरिये भगवान श्री राम की विधि विधान के साथ आरती उतारी जाती है। इसका प्रमुख उद्देश्य देश में लोगों तक अमन भाईचारा और शांति का संदेश पहुंचाना है।


भगवान श्रीराम सबके हैं आदर्श॥

इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने भी बातचीत के दौरान बताया कि भगवान श्री राम हम सबके लिए आदर्श हैं। उनका जीवन मर्यादा से भरा रहा है. इसलिए बुरी दुनिया को बुरे कामों को छोड़कर भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

मुस्लिम महिलाओं ने की आरती॥

पूरे देश में धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम में काशी में मुस्लिम महिलाओं ने विधि विधान के साथ भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी की आरती उतारी. इस दौरान उनके हाथ में दीपक से सजी थाली थी। महिलाओं ने 'हे राजा राम तेरी आरती उतारू' ने भजन भी गाए गए।

आरती के दौरान लमही क्षेत्र में सैकड़ो महिलाएं मौजूद थीं। आरती में मौजूद लोगों ने कहा कि भगवान राम संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श है। उन्होंने एकता, भाईचारे और मर्यादा के साथ जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया है और उन्हीं के दिखाए गए मार्ग पर आज चलने की आवश्यकता है।

महिलाओं ने कहा कि इस समय दुनिया के कई ऐसे देश में हैं जो एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अगर हम भगवान राम के बताए गए मार्ग पर चलेंगे तो हमें जीवन में सफलता प्राप्त होगी और जीवन का उद्देश्य भी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by YLoQvmYHUtBTey

    nvbRMRtXm

    quoto
  • user by OCTpUXGGfgSGsH

    BRdogFBMrfPCkeY

    quoto
  • user by lKdtzowItgzBYh

    mlXBvKfuCR

    quoto